• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आई स्टार्ट प्रोग्राम कार्यशाला आयोजित

I Start Program Workshop Organized - Churu News in Hindi

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित इंडियन टीटी कॉलेज में मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान सरकार के ‘आई स्टार्ट प्रोग्राम‘ के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुणा सहगल ने कहा कि आई स्टार्ट जैसे प्रोग्राम की पहल न केवल छात्राओं को आवश्यक कौशल से लैस करती है, बल्कि उन्हें अग्रणी बनने के प्रेरणा भी देती है। आयोजन के प्रति अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि उद्यमिता आर्थिक विकास की रीढ़ है। उन्होंने इस सत्र का आयोजन कर छात्राओं को अमूल्य अवसर प्रदान करने के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने विचारों को साझा कर इस मंच का पूरा लाभ उठाएं। इस तरह का कार्यक्रम उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मनु विजय ने छात्राओं को आई स्टार्ट प्रोग्राम की महत्ता और इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘आई स्टार्ट प्रोग्राम‘ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। उन्होंने छात्राओं को आई स्टार्ट प्रोग्राम के तहत मिलने वाले अवसरों, जैसे फंडिंग, मेंटरशिप, नेटवकिर्ंग, को-वकिर्ंग स्पेस के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। सुशील कुमार ने छात्राओं को कंपनी फार्मेशन पर विस्तार से चर्चा की ।
आउटरीच सत्र में डोमेन एक्सपर्ट सुशील कुमार शर्मा, जूनियर डोमेन एक्सपर्ट मुहम्मद शाहरुख, हेमलता तंवर, विष्णु राम हुडा एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I Start Program Workshop Organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, indian tt college, i start program, workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved