• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा ग्राम -2026 : अविनाश गहलोत

GRAM-2026 Will Open Doors to New Possibilities in the Agricultural Sector: Avinash Gehlot - Churu News in Hindi

चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने मंगलवार को जिले के रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुधवाली में सांध्य चौपाल में आमजन के अभाव - अभियोग सुने तथा ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में शिरकत कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)- 2026 में अधिकतम भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा, पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, अर्जुन सिंह फ्रांसा, एसडीएम मिथिलेश सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाएं समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। छात्रवृत्ति, पेंशन, स्वरोजगार एवं विभिन्न सहायता योजनाओं के माध्यम से सरकार हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने राजस्थान को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया है। आज राजस्थान के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्धता करवाई जा रही है। हमारी सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल समझौते के माध्यम से मीठा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान अंतर्गत परम्परागत जल स्रोतों को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वीबी — जीरामजी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार अवसरों को सुदृढ़ करने व जनोपयोगी कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसी के साथ करीब 350 परीक्षाएं बिना पेपरलीक संपन्न हुई हैं और युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है।
इस दौरान उन्होंने आमजन के परिवाद सुनें और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।इसलिए विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। आमजन को चाहिए कि वे ग्राम रथ से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार आवेदन कर लाभ लें। उन्होंने युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। इसी के साथ ग्राम रथ में रखी सुझाव पेटिका में राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए अपने सुझाव भी दें।
अविनाश गहलोत ने आगामी ग्राम -2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में भाग लेकर आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
इस दौरान उन्होंने मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त 02 बच्चों (गिरीश व जय कुमार) को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने की बात कही तथा और पुस्तकें प्रदान कर व भामाशाह सहयोग से लैपटॉप भेंट कर अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया।
इस मौके राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि गांव - गांव पहुंचकर आमजन को योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि कोई पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि सांध्य चौपाल में प्राप्त सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग करें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
इस दौरान बसंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम है। सभी नागरिक इन रथों से जानकारी प्राप्त कर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और परिवेश के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर एसडीएम मिथलेश, विकास अधिकारी आनंद कुमार, श्रवण माली, दीनदयाल सैनी, सुशील लाटा, दीनदयाल पारीक, श्योराम मेघवाल, प्रशासक गुलाब देवी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे। संचालन कुलदीप शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GRAM-2026 Will Open Doors to New Possibilities in the Agricultural Sector: Avinash Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: avinash gehlot, gram rath abhiyan, churu news, rajasthan government, social justice department, rural development, agritech meet 2026, government schemes, public hearing, farmers welfare, transparency, accountability, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved