• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोयनका रिकग्निशन अवार्ड घोषित : चूरू की मनीषा गोयनका को मिलेगा प्रोफेशनल केटेगरी में पुरस्कार

Goenka Recognition Award announced: Manisha Goenka of Churu will receive the award in the professional category. - Churu News in Hindi

खास खबर। चूरू गोयनका मन्दिर फतेहपुर शेखावाटी में चल रहे "भादों आमवस्य उत्सव " के दूसरे दिन आज गोयनका रिकग्निशन अवार्ड की घोषणा की घोषणा की गई। गोयनका रिकग्निशन अवार्ड समिति के चेयरमैन अरुण गोयनका ने कहा कि सात श्रेणियों में कुल 19 लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि चूरू की मनीषा गोयनका को प्रोफेशनल केटेगरी में पुरस्कार के लिए चुना गया है।
मनीषा गोयनका ने हिंदी माध्यम स्कूल से शिक्षा ग्रहण करते हुए राजस्थान शिक्षा बोर्ड में आठवीं, मेट्रिक और जमा दो कक्षाओं में मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। एक मध्यम पारिवारिक पृष्भूमि से सम्बन्ध रखने बाली मनीषा गोयनका ने अपनी प्रतिभा के बल पर चार्टड अकाउंटेंट की डिग्री ग्रहण की और अब ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म प्रोटीवीटी में चार्टड अकाउंटेंट की टीम को हेड करती हैं। समाज सेवा में उन्होंने रक्तदान, राशन वितरण, पर्यावरण आदि मुद्दों पर 200 लोगों की टीम गठित की है।
अकादमिक केटेगरी में नोएडा के प्रभात गोयनका को चुना गया है, जिन्होंने चार्टड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटेरी तीनों डिग्रियां पहले अटेम्प्ट में ही ग्रहण की हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में मुम्बई के 71 वर्षीय ओम प्रकाश गोयनका को चुना गया है। उन्होंने अप्रैल 2025 में गौशाला चलाने के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना की जिसके माधयम से अब 125 बेसहारा गायों को आश्रय दिया गया है। उन्होंने पारिवारिक धन का उपयोग करते हुए गायों के लिए छह शेड, चारे का गोदाम, बोरवेल, स्टाफ के लिए आवास और जरूरी ठांचागत सुविधाएं विकसित की। उनके मिशन को देखते हुए ग्राम पंचायत ने उन्हें पंचायत भूमि मुफ्त में प्रदान की।
खेल केटेगरी में गाजियाबाद के 10 साल के मास्टर आदविक गोयनका को चुना गया है, जिन्होंने मार्शल आर्ट में राज्य, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक ग्रहण किये हैं। उन्होंने अब तक पचास पदक ग्रहण किये हैं। स्पोर्ट्स केटेगरी में पश्चिम बंगाल के असानोल के 9 वर्षीय दक्षायिनी गोयनका को चुना गया है जिसने रोलर स्केटिंग में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेते हुए वर्ष 2023 में राष्ट्रिय स्तर पर हिस्सा लिया। उसने वर्ष 2024 में सातवीं राष्ट्रीय ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
स्पोर्ट्स केटेगरी में मुंबई की सात वर्षीय शिवांश योगेश गोयनका को चुना गया है जो कि नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है। उसने एक मिनट 55 सेकंड में 198 देशों राष्ट्रिय झण्डों की पहचान कर ली। मास्टर शिवांश योगेश गोयनका फूटबाल, तैराकी, स्केटिंग, जुडो, संगीत और चैस में भी हिस्सा लेते हैं। विजेताओं की सूची में अकादमिक क्षेत्र में अदया गोयनका, जीविका गोयनका, निवेश गोयनका और तिथि गोयनका है।
कला के क्षेत्र में करिश्मा गोयनका, व्यापार के क्षेत्र में लखन नन्दलाल गोयनका और सज्जन गोयनका, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर गौरव गोयनका, डॉक्टर प्रियंका यश गोयनका और डॉक्टर शैलेश गोयनका, प्रोफेशनल केटेगरी में कोमल गोयनका, मनीषा गोयनका, निर्मल गोयनका, प्रभात गोयनका और सोहम गोयनका, समाज सेवा की केटेगरी में ओम प्रकाश गोयनका, शिव कुमार गोयनका और खेल के क्षेत्र में आदविक गोयनका, दक्षायिनी गोयनका और मास्टर शिवांश योगेश गोयनका को चुना गया है।
इस बर्ष के गोयनका रिकग्निशन अवार्ड के लिए कुल 19 लोगों को चुना गया है। अवार्ड के बिजेताओं का चयन जस्टिस ( रिटायर्ड ) साधना जाधव, सीएआर के अग्रवाल और नितीश भरद्वाज की टीम ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goenka Recognition Award announced: Manisha Goenka of Churu will receive the award in the professional category.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goenka recognition awards 2026, fatehpur shekhawati, bhadon amavasya utsav, goenka mandir, manisha goenka churu, arun goenka, shree shakti goenka trust, churu news, special news churu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved