• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेल गतिविधियों को दें अपनी दिनचर्या में स्थान : रविंद्र कुमार

Give place to sports activities in your daily routine: Ravindra Kumar - Churu News in Hindi

चूरू। राजस्थान हाईकोर्ट की प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में चल रही गतिविधियों अंतर्गत रविवार को रामसरा खेल मैदान संपन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने अपना दमखम दिखाया। रविवार शाम खेले गए मुकाबले में बीदासर बार संघ ने चूरू बार संघ (प्रथम) की टीम को 6 विकेट से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता जीती। बीदासर के मनीष मैन ऑफ द फाइनल रहे। इस दौरान आयोजित हुए समापन समारोह में जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविंद्र कुमार एवं अन्य अतिथियों क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के कप्तान गोवर्धन तथा उपविजेता टीम के कप्तान गजेंद्र खत्री को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही उन्होंने 7 जनवरी को हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता तथा खेल गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीजे रविंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ और मानसिक तनाव से भरी जिंदगी के बीच खेल गतिविधियां हर व्यक्ति को सुकून देती है। हम सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि किसी न किसी खेल गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और इस रूप में थोड़ा वक्त खुद को अवश्य दें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने इस दौरान आयोजित खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि इन खेल गतिविधियों का बेहतरीन आयोजन हुआ है और इससे हम सभी को एक नई ऊर्जा व उत्साह मिला है। जिला अभिभाषक संघ चूरू के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने बेहतरीन ढंग से खेल गतिविधियों के आयोजन पर सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों का आभार जताया और इस पहल की सराहना की।
इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश नेपाल सिंह, पोक्सो कोर्ट न्यायाधीश अनिल बेनीवाल, एससीएसटी कोर्ट न्यायाधीश योगिता पारीक, चूरू एडीजे अनिता टेलर, तारानगर एडीजे संतोष मीणा, सुजानगढ़ एडीजे महेंद्र प्रताप माली, राजगढ़ एडीजे प्रथम दीपक पाराशर, राजगढ़ एडीजे द्वितीय लतिका पाराशर, रतनगढ़ एडीजे ऋषि कुमार, सरदारशहर एडीजे महेंद्र अग्रवाल, किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट कविता सोनी, सुजानगढ़ एसीजेएम नवनीत, राजगढ़ एसीजेएम लीलूराम सिहाग, सरदारशहर एसीजेएम विजय प्रताप गोस्वामी, रतनगढ़ एसीजेएम कन्हैयालाल पारीक, बीदासर जेएम बबीता वर्मा, राजगढ़ ग्राम न्यायालय न्यायाधिकारी हर्ष मीणा, राजगढ़ जेएम अभिलाषा जैफ, चूरू एजेएम प्रतिभा सिंह, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट शिखा शर्मा, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट रिचा शेखावत, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट रश्मि दाधीच, विशिष्ट लोक अभियोजक वरूण सैनी, अपर लोक अभियोजक अनीश खान बतौर अतिथि मौजूद रहे।
इससे पूर्व रविवार को खेले गए लीग मैच में बीदासर बार संघ ने राजगढ़ बार संघ को हराया, वहीं पहले सेमीफाइनल में चूरू बार संघ ने न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी (द्वितीय) को, दूसरे सेमीफाइनल में बीदासर बार संघ ने सरदारशहर बार संघ को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पवन शर्मा, संजीव वर्मा, राजगढ़ बार के पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह पूनिया, सरदारशहर बार संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार, बीदासर बार अध्यक्ष रघुवीर भांभू, अभिभाषक संघ के सद्दाम हुसैन, हकीम खां, अभिषेक टावरी, धन्नाराम सैनी, रतन बरोला, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर रामसरा, पीआरओ कुमार अजय, उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) रामूराम बुंदेला, मेडिकल टीम प्रभारी डॉ ओमवीर सिंह चारण, रामस्वरूप फगेड़िया, राजेश वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शर्मा, सांवर मल स्वामी, जगदीश कस्वां, प्रवीण अजमेरा, अनवर खां, सलीम खान, बीरबल लांबा, सुरेंद्र लांबा, विवेक सोनी, हुसैन खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, खेलप्रेमी मौजूद थे। सुमेर सिंह राठौड़ ने कमेंट्री का दायित्व निभाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Give place to sports activities in your daily routine: Ravindra Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, rajasthan high court, platinum jubilee, cricket competition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved