• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

व्यय पर्यवेक्षक हरिशंकर पी ने किया प्रत्याशियों के चुनाव व्यय रजिस्टर का निरीक्षण, दिए निर्देश

Expenditure Supervisor Harishankar P inspected the election expenditure register of the candidates, gave instructions - Churu News in Hindi

चूरू। विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक हरिशंकर पी ने शनिवार को सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे के रजिस्टरों का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक ने स्टीकर, बैनर व पोस्टर सहित प्रचार सामग्री का खर्चा लेखों में शामिल करने एवं प्रतिदिन रजिस्टर संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोस्टर,पैम्फलेट, बैनर व स्टीकर सहित प्रचार सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम जरूर छपवाया जाये, अन्यथा इसको आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहनों की समुचित जांच करते हुए बिना अनुमति के लगाए गए पोस्टर, बैनर व स्टीकर को उतरवाया जाए।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी हरिसिंह शेखावत, लाइजनिंग अधिकारी डॉ. निरंजन चिरानिया, सहायक व्यय पर्यवेक्षक कमल कुमार आत्रेय, लेखादल प्रभारी विनोद कुमार, बंशीधर पारीक, वीएसटी प्रभारी बालकृष्ण शर्मा, वीवीटी प्रभारी खिराजाराम रणवां व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Expenditure Supervisor Harishankar P inspected the election expenditure register of the candidates, gave instructions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, assembly general election-2023, election commission of india, expenditure supervisor, harishankar p\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved