• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित हो फसल तुलाई कार्य : सुराणा

Ensure smooth and fair crop weighing process: Surana - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिले के सरदारशहर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरीक्षण किया तथा परिसर में एमएसपी पर चल रही मूंग व मूंगफली खरीद व तुलाई का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों की फसल उपज को निर्धारित मापदंड के अनुरूप समय पर खरीद की जाए तथा तुलाई गति को बढ़ाते हुए सुनिश्चित करें कि तुलाई कार्य सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित हो और किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल उपज के सैम्पल क्लियर हैं एवं पैरामीटर के अनुरूप सही हैं, उनकी फसल खरीद समयबद्ध ढंग से की जाए। किसानों को विभागीय सेवाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समुचित लाभ मिले। नियमानुसार एमएसपी पर फसल खरीद की जाए। खरीद सेंटर पर पानी, छाया सहित आवश्यक सेवाओं की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने मौजूद किसानों से संवाद किया तथा तुलाई, खरीद और मूंग व मूंगफली की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया।
समिति के व्यवस्थापक आकिब जावेद ने व्यवस्थाओं व तुलाई की जानकारी दी।
इस दौरान सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ensure smooth and fair crop weighing process: Surana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector abhishek surana, sardarshahar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved