• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तकनीकी कौशल को सहगामी पाठ्यक्रम के रूप में विकसित करें : सुराणा

Develop technical skills as a co-curricular course: Surana - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को जिले के सरदारशहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूलासर का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से कोडयोगी कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए संवाद किया। इस दौरान जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि तकनीकी कौशल को सहगामी पाठ्यक्रम के रूप में विकसित करें। बच्चे प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेशन आदि तकनीकी शिक्षा के बारे में मानसिक व बौद्धिक रूप से तैयार हों। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्राथमिक स्तर से ही तकनीकी कौशल का विकास होने से परंपरागत शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के लिए हम नई पीढ़ी को तैयार कर पाएंगे। बच्चे एआई व कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आधारित कार्यक्रमों के बारे में प्राथमिक स्तर से ही जागरूक होंगे, तो कैरियर के बारे में उनके सामने कई विकल्प तैयार होंगे। उन्हें वर्तमान युग के अनुसार एआई एवं कंप्यूटर आधारित ज्ञान होगा। उन्होंने बच्चों से कोडयोगी कार्यक्रम में क्लियर किए गए लेवल एवं सीखे गए पाठ्यक्रम की जानकारी ली। बच्चों ने अपने अध्ययनों के बारे में बताया। जिला कलक्टर ने विद्यालय में शिक्षण, पाठ्यक्रम, सह-शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान सरदारशहर एसडीएम डॉ दिव्या चौधरी, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, मुकुल भाटी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Develop technical skills as a co-curricular course: Surana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector abhishek surana, inspected, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved