• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवाओं की भागीदारी से ही सशक्त होगा लोकतंत्र : श्वेता कोचर

Democracy will be strengthened only through youth participation: Shweta Kochhar - Churu News in Hindi

चूरू। जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शुक्रवार को ईएलसी क्लब के माध्यम से इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल आयोजित किया गया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने में ईएलसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नैतिक मतदान का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर ईएलसी प्रभारी डॉ सरोज हारित ने क्लब की अब तक की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार चारण, अरविंद शर्मा, धीरज बाकोलिया, वीणा ढेनवाल, डॉ रूपा शेखावत, मधु चौधरी, मधुसूदन प्रधान, रहमत बानो, समीक्षा चौधरी, अरूण टुहानिया, मनीष सहित संकाय सदस्य, ईएलसी क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Democracy will be strengthened only through youth participation: Shweta Kochhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, government lohia college, electoral literacy festival, elc club, sveep, voter awareness, youth participation, ethical voting, democracychuru, democracy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved