• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तम्बाकू निषेध वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेटियां रही अव्वल

Daughters topped in tobacco prohibition debate competition - Churu News in Hindi

-टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत जिला स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चूरू। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाये जा रहे तम्बाकू मुक्त यूथ कैम्पेन अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेटियां अव्वल रहीं। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले तीन बच्चों को जिला प्रतियोगिता में शामिल किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अहसान गौरी ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सरदारशहर की अंकिता प्रथम, अजयोध्या द्वितीय, रतनगढ़ की पायल सेन व राजगढ़ की योगिता ने तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम चौहान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। एनटीसीपी के जिला सलाहकार डॉ लाड कंवर ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बजरंग हर्षवाल, मुकारब खान, जीवराज कस्वां, विक्रम सिंह व मुकुल शर्मा रहे। इस दौरान डॉ बृजरतन बेनीवाल, आशीष कुमारी, राजेश शर्मा, हेमंत शर्मा, रंजीत लुगरिया, संपत देवी, कैलाश बालाण व सभी ब्लॉक के पीएचसी आशा सुपरवाइजर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Daughters topped in tobacco prohibition debate competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, medical and health department, tobacco free youth campaign, cmho, dr manoj sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved