• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीण विकास से ही होगा देश का विकास : वन्दना आर्य

Countrys Development Depends on Rural Development: Vandana Arya - Churu News in Hindi

चूरू। जिला परिषद् सभागार में मंगलवार को 'ग्राम स्वराज के 05 साल पुस्तिका' का विमोचन तथा जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं सरपंचगणों का अभिनन्दन समारोह जिला प्रमुख वन्दना आर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचन्द राहड़, संजय कस्वां, मोहनी देवी, विनोद पूनियां, निर्मला राजपुरोहित, पंकज गुप्ता, ओम सारस्वत, फतेहचन्द सोती, दौलत तंवर, सुभाष जांगिड़, जिला परिषद् सदस्य अनिता चौधरी, नौरंगलाल शिलू, राजकुमार सिहाग, मालीराम सारस्वत, ममता कंवर, कमला देवी, सुमन पूनियां, लोकराम, जगदीश प्रसाद, ममता सुण्डा, तिलोकाराम कस्वां, सुमन देवी, विमला कालवा, श्योकरण जाट, गिरधारी पारीक, दुर्गा मेघवाल, राकेश शर्मा, गोरीशंकर, नथुराम मेघवाल, औंकारमल प्रजापत आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि ग्राम स्वराज भारत की लोकतांत्रिक परम्परा की आत्मा है। हमारे देश की विकास यात्रा ग्रामीण विकास से ही पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज प्रणाली के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, परन्तु इन चुनौतियों का सामना करते हुए अगर हम अपनी भागीदारी निभाएं तो गांव का विकास होगा और गांव के विकास से देश विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के साथ सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता, जल प्रबन्धन, उत्तम स्वास्थय और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सब कार्य कर रहे है।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू जिला परिषद ने ग्रामीण विकास को गति देने का काम किया है। जिला प्रमुख वन्दना आर्य के नेतृत्व में जिला परिषद द्वारा किए गए विकास कार्यों से ग्रामीण अंचल में नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होने कहा कि चूरू जिला शुष्क प्रदेश माना जाता है, परन्तु यहां के लोगों की जीजीविषा अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा करते हुऐ हुए कहा कि इससे प्रदेश में उद्योग तथा निवेश व रोजगार संभावनाएं बढ़ेंगी।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि ग्रामीण जन भागीदारी एक नई ऊर्जा का संचार करती है। हमारे गांव हमारी प्रेरणा के स्रोत हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। इसलिए हम सब टीम भावना के साथ एकजुट होकर ग्रामीण समुदाय के लोगों के साथ मिलकर देश के विकास में अपना योगदान दें।
सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि गांव हमारी सांस्कृतिक विरासत का आधार हैं। पिछले पांच वर्षो में जिला परिषद ने पारदर्शिता, जबाबदेही और जन भागीदारी के साथ कार्य किया है और इसकी झलक पुस्तक में देखने को मिलेगी।
इस मौके पर जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, पंकज गुप्ता, ओम सारस्वत व जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान व अन्य उपस्थितों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 'आपणो चूरू : ग्राम स्वराज के 05 साल' पुस्तिका का विमोचन किया गया। संचालन हेमंत शर्मा व रवि दाधीच ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Countrys Development Depends on Rural Development: Vandana Arya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, felicitation ceremony, district head vandana arya\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved