• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा : कस्वां

churu news : Villagers will be benefited from rajasthan Government schemes  : mp rahul kaswan - Churu News in Hindi

चूरू। लोकतांत्रिक समाज में समानता, समरसता एवं एकरूपता व्यक्ति को मजबूती प्रदान करता है, इसलिए ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ करने की महत्ती आवश्यकता है। यह बात सांसद राहुल कस्वां ने मंगलवार को चूरू जिला परिषद सभाकक्ष में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में सामाजिक समरसता में वृद्धि करने के साथ ही भारत सरकार की महत्ती 7 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जिले में अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों को जागरुक करें तथा योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें स्व-शासन इकाई बनकर गांव एवं ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वतंत्र निर्णय लें एवं स्व-वित्तीय स्वावलंबन हासिल करें। सांसद ने कहा कि ग्रामीण विकास की दृष्टि से चूरू जिला सरकारी नीतियों एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बेहतर स्थान पर है। उन्होंने कहा गांव एवं ग्रामीणों के विकास की प्राथमिकताओं को ग्राम सरपंच बेहतर जानते हैं, इसलिए गांवों में विद्यालय व खेल मैदान का विकास करने एवं सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत ग्रामीणों को जागरुक कर शत-प्रतिशत ग्रामीणों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि देश की समस्त व्यवस्थाएं भारतीय संविधान अनुरूप संचालित होती हैं अतः लोकतांत्रिक समाजवाद को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो स्व-वित्तीय स्वावलम्बन आएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे जिले में 14 अप्रैल से एक मई तक आयोजित ग्राम स्वराज अभियान में चयनित 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत ग्रामीणों को भारत सरकार की महत्ती सात जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।
जिला उप प्रमुख सुरेन्द्र स्वामी, जिला परिषद सदस्य मोहनलाल आर्य तथा विकास अधिकारी दीनबन्धु सुरोलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने ग्राम स्वराज अभियान के दौरान जिले की चयनित 25 ग्राम पंचायतों में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि गांवों में सौभाग्य व उजाला योजना, इन्द्रधनुष मिशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से शत-प्रतिशत ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। सांसद कस्वां ने चूरू जिले में ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए 17 ग्राम सेवकों, सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-churu news : Villagers will be benefited from rajasthan Government schemes : mp rahul kaswan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu news, villagers, benefit, rajasthan government schemes, mp rahul kaswan, churu mp rahul kaswan, gram swaraj campaign, national panchayat day, churu district council, churu hindi news, churu latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, चूरू समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, चूरू सांसद राहुल कस्वां, एमएलए राहुल कस्वां, ग्राम स्वराज अभियान, राष्ट्रीय पंचायत दिवस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved