• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द्वितीय रेंडमाइजेशन में हुआ ईवीएम का बूथवार आवंटन

Booth-wise allocation of EVMs in the second randomization - Churu News in Hindi

- चूरू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित सीयू, बीयू एवं वीवीपेट मशीनों का हुआ बूथवार आवंटन - निर्वाचन पर्यवेक्षक अश्विनी यादव, अनीता यादव, एस कृष्ण चैतन्य, जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग, सुजानगढ़ एडीएम भागीरथ साख, सीईओ पीआर मीणा एवं रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित - जिले के 1568 बूथों (1556 मूल व 12 सहायक बूथ) के लिए 1879 सीयू, 1879 बीयू तथा 2036 वीवीपेट का आवंटन
चूरू । विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रथम रेंडमाइजेशन में आवंटित ईवीएम मशीनों (कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपेट) का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ अश्विनी यादव आईएएस, अनिता यादव आईएएस तथा एस कृष्ण चैतन्य आईएएस भी मौजूद रहे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बूथवार आवंटन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रथम रेंडमाइजेशन में विधानसभावार आवंटित 120 प्रतिशत कन्ट्रोल यूनिट, 120 प्रतिशत कन्ट्रोल बैलेट यूूनिट तथा 130 प्रतिशत वीवीपेट मशीनों का भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल ईएमएस 2.0 के माध्यम से रेंडमाइजेशन करते हुए बूथवार ऑनलाइन आवंटन किया गया।
द्वितीय रेण्डमाईजेशन में जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के 250 मुख्य बूथ एवं 3 सहायक मतदान बूथों, तारानगर विधानसभा क्षेत्र के 258 मतदान बूथों एवं 2 सहायक मतदान बूथों, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 296 मतदान बूथों एवं 3 सहायक मतदान बूथों, चूरू विधानसभा क्षेत्र के 237 मतदान बूथों एवं 1 सहायक मतदान बूथ, रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 249 मतदान बूथों एवं 1 सहायक मतदान बूथ, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 266 मतदान बूथों एवं 2 सहायक मतदान बूथों के लिए मतदान में उपयोग आने वाली व रिजर्व सीयू, बीयू, वीवीपेट का आवंटन किया गया। इस दौरान जिले के कुल 1568 बूथों (1556 मूल व 12 सहायक बूथ) के लिए आवंटित 1879 सीयू, 1879 बीयू तथा 2036 वीवीपेट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया।
द्वितीय रेण्डमाईजेशन के पश्चात बूथवार ऑनलाईन आवंटित कन्ट्रोल यूनिट, बेलेट यूनिट एवं वीवीपेट मशीनों की सूची बैठक में उपस्थित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों, उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं, राजनैतिक दलों/उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई गई।
रेंडमाइजेशन के दौरान सुजानगढ़ एडीएम भागीरथ साख, सीईओ पीआर मीणा, एसीईओ सक्षम गोयल आईएएस, पुरुषोत्तम शर्मा, निर्वाचन अभिकर्ता दानाराम मेघवाल, प्रभुदयाल, निर्वाचन अभिकर्ता उपेन्द्र सिंह, जयपाल, रामकैलाश, राजेश अभयपुरिया, आत्माराम, राजेन्द्र कुमार भाम्भू, शाहकरण, बजरंग बजाड़, गजानन्द सोनी, मनोज कुमार, ईवीएम प्रकोष्ठ नोडल जितेंद्र कुमार, सुजानगढ़ रिटनिर्ंग अधिकारी रमेश कुमार, रतनगढ़ रिटनिर्ंग अधिकारी अभिलाषा, चूरू रिटनिर्ंग अधिकारी अनिल कुमार, तारानगर रिटनिर्ंग अधिकारी संदीप चौधरी, सादुलपुर रिटनिर्ंग अधिकारी दीपांशु सांगवान, सरदारशहर रिटनिर्ंग अधिकारी हरिसिंह शेखावत, रविंद्र बुडानिया, एपीआरओ मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Booth-wise allocation of EVMs in the second randomization
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: booth-wise allocation, of evms, in the second randomization, churu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved