• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोजासर की शारदा कंवर भारत की जूनियर हैंडबॉल टीम में

Bhojasars Sharda Kanwar in Indias junior handball team - Churu News in Hindi

चूरू। चूरू जिले के भोजासर ग्राम की खिलाड़ी शारदा कंवर भारत की जूनियर हैंडबॉल टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सीबीईओ कुलदीप व्यास ने बताया कि लोहा विद्यालय के खेल मैदान पर चूरू जिला हैंडबॉल संघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण में खेल की बारीकियां सीख कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित करने वाली शारदा ने इस मुकाम तक पहुंचने में भोजासर से लेकर विभिन्न प्रांतों के खेल मैदानों पर खूब पसीना बहाया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली शारदा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता था। शारदा का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर चूरू जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र इंदौरिया, राजस्थान हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष शशिकुमार गौड़, वरिष्ठ प्रशिक्षक रविप्रकाश गौड़, सीबीईओ सुजानगढ़ कुलदीप व्यास, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों चतुर्भुज गोस्वामी, राजेंद्रसिंह बिदावत, अशोक गौड़, रामावतार शर्मा, प्रधानाचार्य अयूबखान, नरेंद्रकुमार सांकृत्य, कोच सुमन पूनिया, शिवाराम मेघवाल सहित जिले के खेलप्रेमियों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लग गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhojasars Sharda Kanwar in Indias junior handball team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhojasars, sharda, indias junior handball team, churu district handball association rameshchandra indoria, vice president of rajasthan handball association shashikumar gaur, senior coach raviprakash gaur, cbeo sujangarh kuldeep vyas, office bearers of various sports associations chaturbhuj goswami, rajendrasinh bidawat, ashok gaur, ramavatar sharma, principal ayub khan, narendrakumar sankritya, coach suman poonia, shivaram meghwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved