• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत : गोविंद सिंह राठौड़

APJ Abdul Kalam life is a source of inspiration for everyone: Govind Singh Rathore - Churu News in Hindi

चूरू। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव घांघू के शहीद सैनिक हवलदार लखुसिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के चूरू संभाग महात्मा गांधी उपनिदेशक गोविंद सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त पशुपालन संयुक्त निदेशक प्रभुदयाल बरवड़, कासम अली, विद्याधर राहड़, सुनील कुमार सहित अतिथि मंचस्थ रहे। अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए पुस्तकों एवं सामान्य ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और पुस्तकालय अध्ययन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्य अतिथि गोविंद सिंह राठौड़ ने छात्राओं को एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस दौरान अतिथियों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका, द्वितीय ललिता, तृतीय पूनम कालेर तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रथम ऐशमा, द्वितीय सानिया, तृतीय भारती शर्मा तथा कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम वंदना शर्मा, द्वितीय योगिता शर्मा एवं तृतीय रंजना व सना बेबी को पुस्तकें वितरित कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि प्रभुदयाल बरवड़ ने पुरस्कार राशि प्रदान की। रामचन्द्र जांगिड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान रणजीत सिंह मीणा, प्रकाश चन्द्र शर्मा, मुस्ताक अहमद, मधु फगेड़िया, विजयलक्ष्मी, कमला कस्वां, सरिता महला, विकास शर्मा, अमित कुलहरी, रामधन, प्रेमलता सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन चिमनलाल शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-APJ Abdul Kalam life is a source of inspiration for everyone: Govind Singh Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaheed havildar lakhusingh school, ghanghu churu, prize distribution ceremony, govind singh rathore, mahatma gandhi division churu, prabhudayal barwad, rural education talent, school event churu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved