• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सालासर मेले में मावा पेड़ा, कलाकंद मिठाई, घी और तेल के 5 नमूने लिए

5 samples of Mawa Peda, Kalakand sweets, Ghee and oil were taken in Salasar fair - Churu News in Hindi

चूरू। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस सिलसिले में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सालासर में 5 नमूने लिए। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार, त्योहारी सीजन व सालासर मेले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल द्वारा सालासर में मैसर्स बजरंग भण्डार से घी, मैसर्स श्रीराम सुशील कुमार से घी, मैसर्स सियाराम स्वीट से मावा पेड़े, मैसर्स विश्वनाथ महेश कुमार की दुकान से तेल एवं मैसर्स जाखड़ स्वीट केटर्स मेन्नासर से कलाकंद के कुल 5 नमूना लेकर प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए। खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाई तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व गुणवत्ता युक्त खाद्य समग्री को काम में लेने हेतु पाबंद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 samples of Mawa Peda, Kalakand sweets, Ghee and oil were taken in Salasar fair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, food adulteration, campaign, medical department, food safety, health department, inspection, food samples, salasar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved