• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंद बॉडी ट्रक से 12 लाख की पंजाब निर्मित अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Punjab made illegal liquor worth 12 lakh recovered from closed body truck, smuggler arrested - Churu News in Hindi

चूरू। दूधवाखारा पुलिस की टीम ने शुक्रवार को असम नंबर के बंद बॉडी ट्रक कैंटर से 12 लाख रुपए कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब के 250 कार्टून बरामद कर हरियाणा के भिवानी जिले में थाना सिवानी निवासी आरोपी देवेंद्र कुम्हार पुत्र जयप्रकाश (25) को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा व सीओ राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में एसएचओ दूधवाखारा अल्का विश्नोई मय टीम द्वारा शुक्रवार को गश्त के दौरान असम नंबर के एक सन्दिग्ध बन्द बॉडी ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर पंजाब निर्मित 250 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के मिले। इस पर आबकारी एक्ट में तस्कर देवेंद्र कुम्हार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम अनुसंधान एसएचओ रतन नगर द्वारा किया जा रहा है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab made illegal liquor worth 12 lakh recovered from closed body truck, smuggler arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, dudhvakhara police, punjab-made, illicit liquor, accused, siwani, bhiwani district, haryana, rajasthan, khaskhabar, sp rajendra kumar meena, crime news in hindi, crime news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved