• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चूरु पुलिस ने मारवाड़ 0018 गैंग के पांच सक्रिय बदमाशों को किया गिरफ्तार

Churu police arrested five active criminals of Marwar 0018 gang - Churu News in Hindi

चूरू। झुंझुनू और समीपवर्ती हरियाणा में सक्रिय मारवाड़ 0018 गैंग के पांच बदमाशों को दुधवाखारा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त की गई है।

एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार जाट पुत्र जयपाल सिंह (24) निवासी थाना पिलानी जिला झुंझुनू, अनुज जाट पुत्र दारा सिंह (22) व दीपक जाट पुत्र कृष्ण (24) निवासी थाना सुरजगढ जिला झुंझुनू, नरेन्‍द्र जाट पुत्र बलवीर सिंह (24) निवासी व संजीव कुमार जाट पुत्र रोहिताष (20) निवासी थाना बहल जिला भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। एसपी मीणा ने बताया कि संगठित अपराधिक एवं सक्रिय गिरोह के सदस्यों से जुड़े हुए व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा व सीओ जयप्रकाश अटल के सुपरविजन एवं एसएचओ दुधवाखारा अल्का बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित की गई टीम द्वारा रविवार को 0018 गैंग के 5 सदस्यों मनोज कुमार जाट, अनुज जाट, दीपक जाट, नरेंद्र जाट और संजीव कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी में गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में काफी प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।
यह बदमाश झुंझुनू जिले व सीमावर्ती हरियाणा में मारवाड़ 0018 गैंग का संचालन करते हैं। इस गैंग का एक सदस्य पिछले ही दिनों थाना सूरजगढ़ में हथियार सहित गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद से गैंग के अन्य सदस्य विभिन्न स्थानों पर छुपने का प्रयास कर रहे हैं। इनके कब्जे से एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Churu police arrested five active criminals of Marwar 0018 gang
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, miscreants, marwar 0018 gang, jhunjhunu, haryana, arrested, dudhwakhara police team, black scorpio car, seized, sp rajesh kumar meena, crime news in hindi, crime news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved