• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्राकट्य स्थल पर चांदी की पिछवाई लगाने का कार्य जारी : नववर्ष में रजत आभा के साथ होंगे प्रभु के दर्शन

Work Underway to Install Silver Back Panel at the Manifestation Site: Devotees to Witness Lord Divine Form in Silver Radiance in the New Year - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। श्री सांवरिया सेठ मंदिर प्राकट्य स्थल बागुंड में भगवान के विग्रह के पीछे चांदी की पिछवाई लगाने का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। मंदिर कमेटी की ओर से यह कार्य श्रद्धा और भव्यता के साथ कराया जा रहा है। नववर्ष 2026 में श्रद्धालुओं को प्रभु के रजत आभा से युक्त दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में भगवान के विग्रह के पीछे लगी लकड़ी की पिछवाई पर चांदी की परत चढ़ाई जा रही है। गर्भगृह के सिंहासन पर यह कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष कार्य कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर में ही किया जा रहा है। जैसे-जैसे कार्य पूर्ण हो रहा है, वैसे-वैसे पिछवाई को गर्भगृह में स्थापित किया जा रहा है। पिछवाई भगवान के श्रृंगार का महत्वपूर्ण अंग होती है, जो न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि उत्कृष्ट शिल्पकला और वैभव का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। इस पर की जाने वाली बारीक नक्काशी, कलात्मक आकृतियाँ और अलंकरण इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। मंदिर में स्थापित होने वाली यह पिछवाई पूर्णतः शुद्ध चांदी से निर्मित की जा रही है। कई बार इसमें रंगीन मीनाकारी एवं कीमती रत्नों का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे इसकी भव्यता और आकर्षण बढ़ जाता है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं के सहयोग और दान से यह कार्य संपन्न हो रहा है। नए वर्ष 2026 के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को प्रभु के रजत आभामय स्वरूप के दर्शन प्राप्त होंगे, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work Underway to Install Silver Back Panel at the Manifestation Site: Devotees to Witness Lord Divine Form in Silver Radiance in the New Year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: work underway, install silver, back panel, manifestation site, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved