• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईवे पर दर्दनाक हादसा : कंटेनर पलटा, दो युवकों की मौत; एक का सिर धड़ से अलग

Tragic accident on highway: Container overturned, two youths died; one was beheaded - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़ | उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भदेसर थाना क्षेत्र के बानसेन पुलिया पर बेकाबू कंटेनर बाइक सवारों पर पलट गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा कंटेनर के नीचे दबा रहा। शवों को निकालने में पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार हादसे में कपिल मेनारिया (30) पुत्र मोहन मेनारिया, निवासी नगरपालिका कॉलोनी, चित्तौड़गढ़ और अक्षित सोनी (24) पुत्र गोपाल सोनी, निवासी सोनी मोहल्ला, चित्तौड़गढ़ की मौत हुई। दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। हादसा कैसे हुआ
जानकारी के मुताबिक, कपिल बाइक चला रहा था और अक्षित पीछे बैठा था। दोनों सुबह करीब 8:30 बजे रिकवरी कार्य के लिए आसपास के गांवों में गए थे और इसके बाद प्राकट्य स्थल वागुंड स्थित सांवलियाजी के दर्शन किए। फाइनेंस ऑफिस लौटते समय करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर तेज रफ्तार में बाइक को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान हल्की सी टक्कर लग गई, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका पिछला हिस्सा सीधे बाइक सवारों पर गिरा।
दो घंटे तक दबे रहे शव
कंटेनर इतना भारी था कि मौके पर बुलाई गई दो क्रेनों से भी तुरंत नहीं उठ पाया। पुलिस और बचाव दल ने कंटेनर से प्लास्टिक रॉ मटेरियल खाली कराया, तब जाकर शव बाहर निकाले जा सके। कपिल का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जबकि अक्षित का सिर और धड़ अलग-अलग हो गए थे।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। कपिल अपने पीछे 5 साल का बेटा छोड़ गया है। पिता ऑटो सर्विस की दुकान चलाते हैं और बड़ा भाई मैकेनिक का काम करता है। अक्षित के परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और कंटेनर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tragic accident on highway: Container overturned, two youths died; one was beheaded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tragic accident, highway, container, overturned, udaipur, chittaurgarh road, near sanwaliaji, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved