• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोलीकांड के विरोध में व्यापारी उग्र : व्यापार महासंघ ने जताया आक्रोश, कलेक्ट्री पर धरना देकर की कड़ी कार्रवाई की मांग

Traders furious over shooting: Trade Federation expresses outrage, stages protest at Collectorate demanding strict action - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। कोरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी पर हुई गोलीबारी और उदयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत से चित्तौड़गढ़ के व्यापारिक समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है। इसी घटना के विरोध में बुधवार को चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ के आह्वान पर शहर के सभी प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रहे।

सुबह 9:30 बजे व्यापारी गोल प्याऊ पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्री पहुंचे। कलेक्ट्री परिसर के बाहर व्यापारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि शहर में बढ़ते आपराधिक मामलों से व्यापार जगत में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traders furious over shooting: Trade Federation expresses outrage, stages protest at Collectorate demanding strict action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traders furious, shooting, trade federation, expresses, outrage, protest, collectorate, demanding, strict action, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved