• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रानी पद्मावती के जौहर को कायरता कहना चित्तौड़ की वीरभूमि और मातृशक्ति का अपमान - सीपी जोशी

Terming Rani Padmavati Jauhar as cowardice is an insult to the heroic land of Chittor and the spirit of womanhood – CP Joshi. - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़, । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने रानी पद्मावती और चित्तौड़ के जौहर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस ‘दिमागी नक्सली सोच’ को लेकर देश को आगाह किया है, उसका सबसे बड़ा उदाहरण अपनी ही संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को अपमानित करने वाली मानसिकता है। “मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, रानी पद्मावती के जौहर और चित्तौड़ की मातृशक्ति के सम्मान पर कोई भी उंगली उठाएगा तो चित्तौड़ की आवाज बनकर उसका जवाब दिया जाएगा।” सीपी जोशी ने कहा कि जिस मिट्टी में मैंने आंखें खोली हैं, जहां के पत्थर भी इतिहास बोलते हैं, उस चित्तौड़ के बारे में एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाएगी तो जवाब देना भी जरूरी है। चित्तौड़ मेरी जन्मभूमि भी है और कर्मभूमि भी। रानी पद्मावती और राव रतन सिंह की गाथा मेरे लिए किसी किताब का विषय नहीं, बल्कि उस धरती का जीवंत इतिहास है, जिसकी छांव में मैं बड़ा हुआ हूं। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन चित्तौड़ की वीरभूमि और उसकी गौरवशाली परंपराओं पर उंगली उठाने का अधिकार किसी को नहीं है। उस समय की परिस्थितियों को आज के नजरिए से देखकर जौहर को कायरता कहना इतिहास की समझ का अभाव है। जब आक्रमणकारी किले के बाहर खड़े हों और महिलाओं के सम्मान और अस्मिता पर संकट सामने हो, तब चित्तौड़ की वीरांगनाओं ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए जौहर किया। यह कायरता नहीं, उस दौर में उनके लिए सर्वाेच्च बलिदान और आत्मसम्मान का प्रतीक था।”
सीपी जोशी ने कहा कि चित्तौड़ का दुर्ग रानी पद्मावती, रानी कर्णावती और रानी फूल कंवर सहित तीन-तीन जौहर की अमर गाथाओं का साक्षी रहा है। आज देश-दुनिया के लोग जौहर स्थली पर पहुंचकर उन वीरांगनाओं को नमन करते हैं। उन्होंने कहा, “चित्तौड़ सिर्फ पत्थरों का किला नहीं है, यह हमारी नारी शक्ति के आत्मसम्मान, त्याग और बलिदान की अमर कहानी है। अपनी ही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को बिना समझे निशाना बनाना वही दिमागी नक्सली सोच है, जिसके प्रति प्रधानमंत्री जी ने देश को सचेत किया है।”
सीपी जोशी ने कहा कि सुर्खियां बटोरने के लिए इतिहास और वीरांगनाओं के बलिदान को अपमानित करने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जा सकती। विवादित बयान देने वाले व्यक्ति को तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terming Rani Padmavati Jauhar as cowardice is an insult to the heroic land of Chittor and the spirit of womanhood – CP Joshi.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cp joshi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved