प्रतिष्ठित सुब्रतो कप के लिए किया पहली बार क्वालिफाई
चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-14 बालक वर्ग) का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि देशभर की 14 प्रतिष्ठित विद्यालयी टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैदान में खिलाड़ियों ने जिस उत्साह, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खेला, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की टीम को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का चैंपियन बनने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी की जीत नहीं है बल्कि कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। मुख्य अतिथि आक्या ने कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, धैर्य और टीमवर्क की भावना भी विकसित करते हैं। आज के युवा खिलाड़ी ही कल देश का भविष्य हैं। मुझे विश्वास है कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने विद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 मई को हुआ था जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभाशाली छात्रों ने खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार एवं प्रतियोगिता के संयोजक चंद्रप्रकाश गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों की कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इनमें इनमें मेयो कॉलेज अजमेर, डीपीस आर के पुरम नई दिल्ली, बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी, द लॉरेंस स्कूल, एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, पाइन ग्रोव स्कूल सोलन, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल, मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली, जेनेसिस ग्लोबल पब्लिक स्कूल नोएडा, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राय, हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट, हैदराबाद, ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक, द मान स्कूल नई दिल्ली एवं मेजबान सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ शामिल रहे।
प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में मेजबान सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने प्रतिष्ठित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 65वां सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 अगस्त -सितंबर माह में आयोजित होगा। यह उपलब्धि विद्यालय, चित्तौड़गढ़ जिले एवं राजस्थान के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षा पंक्ति का प्रदर्शन किया। ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक की टीम उपविजेता रही, जबकि मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट रविन्द्र को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया। वहीं डीपीस आर के पुरम नई दिल्ली के हर्ष उप्पल को उत्कृष्ट गोलकीपिंग के लिए “बेस्ट गोलकीपर” पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक का रीयोंग रहा।
प्रतियोगिता में आईपीएससी ऑब्जर्वर राजेश ओझा एवं रेफरी का दायित्व लोकेश बुनकर, मोहम्मद शकील, शंकरलाल खटीक, सुरेश चन्द्र नायक, नरेश सुयल, सुरज मीणा, जगदीश समदानी, मनोहरलाल कुमावत, सोहनलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, कमलेश जाट, मोहित दिवान, रिजवान, अरशद एवं प्रदीप ने निभाया। सीएचएम मुनबुल नरजरी एवं पीटीआई हवलदार एम नवीन कुमार ने सह संयोजक के रूप में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विजेता टीम सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।
12 जून राशिफल: सिंह और कुंभ राशि के लिए आर्थिक प्रगति के संकेत, तुला राशि को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण
श्री अमर हरि शीतल धाम में गूंज रही भक्तिमय श्री भक्तमाल कथा, आज संत महिमा और भक्ति संदेशों का होगा विशेष रसपान
भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका
यूपीएसएसएससी ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 16 जून से होगी शुरू
डीआरडीओ में इंटर्नशिप का मौका: बेंगलुरू की LRDE लैब में 75 पदों पर भर्ती
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से रौंदा, दीप्ति के पंजों और मंधाना के अर्धशतक से जीता इंडिया
‘ चंदू चैंपियन’ के 2 साल: कार्तिक आर्यन नेशनल अवॉर्ड डिज़र्व करते हैं - असली 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर ने कही ये बात
बीटीएससी भर्ती: खाद्य विश्लेषक के 11 पदों पर आवेदन शुरू, योग्य अभ्यर्थी 19 जून तक कर सकते हैं आवेदन
धर्मशाला में भारत का धमाका : पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
यूपीएसएसएससी में नौकरी का सुनहरा मौका, आबकारी सिपाही के 722 पदों पर 24 जून तक आवेदन का अवसर
‘गदर: एक प्रेम कथा’ की फुटफॉल को लेकर अमीषा पटेल का दावा, शेयर किए स्क्रीनशॉट
14 जून का पंचांग: पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
13 जून 2026 का पंचांग: मासिक शिवरात्रि का खास संयोग, जानें तिथि, शुभ समय और राहुकाल
अधिक मासिक शिवरात्रि पर चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के नए द्वार, पढ़ें 13 जून का दैनिक राशिफल
सरकारी नौकरी का अवसर : यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
चाय के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन बढ़ा सकते हैं पेट की परेशानी, बढ़ सकती हैं गैस और एसिडिटी की समस्या
हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत
ईरान और अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्धविराम और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने पर सहमत : ईरानी उप-विदेश मंत्री

अमेरिका-ईरान डील की घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट, खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट

अमेरिका-ईरान समझौते के 14 सूत्र आए सामने, स्थायी युद्धविराम, प्रतिबंधों की समाप्ति और 300 अरब डॉलर के पैकेज का दावा
राशिफल 15 जून: ग्रहों के बदलाव से किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी
वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा
'हीर सारा और पुडुचेरी' को मिला कीर्ति कुल्हारी का साथ, मानवी गगरू के लिए लिखी खास बात
'नहीं पता था कि किस्मत कहां ले जाएगी'; रश्मि देसाई ने अपने पुराने दिनों को किया याद
सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर
'हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू', अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई
12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है
वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल
दीया मिर्जा की 'पन्हा' की स्क्रीनिंग में भावुक हुए दर्शक, शबाना आजमी संग पहुंची अभिनेत्री
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
चाय के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन बढ़ा सकते हैं पेट की परेशानी, बढ़ सकती हैं गैस और एसिडिटी की समस्या
रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द
हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय
लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 15/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope