• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

25 वर्षों के बाद फिर से मिले तो यादें हुई ताजा : अपने पुराने समय को याद करके भावुक हुए पूर्व छात्र

Reunited after 25 years, memories were refreshed: Alumni became emotional as they reminisced about their past. - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में शनिवार को स्कूल के शंकर मेनन सभागार में एक विशेष सभा का आयोजन किया गयाए जिसमें 1993-2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादें ताजा की। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र स्कूल नंबर 01 लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) मांधाता सिंह, पीवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल के पूर्व प्राचार्य कर्नल राजेश राघव थे। अतिथियों का स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने स्वागत किया। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के शंकर मेनन सभागार में एक विशेष सभा का आयोजन हुआ। जिसमें 1993-2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपना सिल्वर जुबली मनाया। स्कूल के प्राचार्य ने स्वागत भाषण देते हुए स्कूल एवं छात्रों के विकास हेतु कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि स्कूल के परिणाम को सुधारने के लिए अलग से कक्षाए लगाई जा रही है। छात्रों के सम्पूर्ण विकास हेतु अंग्रेजी में डायलोग कार्यक्रम, क्लब गतिविधिया, फेकल्टी डवलपमेंट, केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, साहित्यक गतिविधियां, खेलकूद आदि कई गतिविधिया संचालित की जा रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत, चंद्रयान, वीर गाथा, स्वच्छता ही सेवा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम आदि भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कैडेटों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी क्षमताएं तलाशने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। सभी पूर्व छात्रों को स्कूल की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैज्ञानिक विकास और ड्रोन तकनीक जैसी आधुनिक खोजों से परिपूर्ण होगा। अतः आवश्यक है कि हम अपने छात्रों को इन्हीं नई तकनीकों के अनुरूप तैयार करें, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्म विश्वास और कौशल के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं रह गई है बल्कि यह छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का आधार बन चुकी है। इसलिए शिक्षा में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने समाज में बढ़ती चुनौतियों और अनैतिक प्रवृत्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा से ही नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा दी जानी चाहिए।
अतिथियों ने स्कूल के परिसर में बने स्मृतिका पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिल्वर जुबली बैच 1993-2000 के पूर्व छात्रों ने सभी को अपना परिचय दिया। सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों ने सिल्वर जुबली बैच की तरफ से सभी का स्वागत किया। सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ का अभिनंदन किया गया। सिल्वर जुबली बैच के लेफ्टिनेंट कर्नल संजय चैधरी एवं डॉ सुरेश जांगू ने भी अपनी पुरानी यादों को सभी के साथ सांझा किया। सिल्वर जुबली बैच 1993-2000 ने स्कूल के प्राचार्य को बैच की ओर से दस आरओ वाटर प्यूरीफायर एवं डिजिटल इंटरैक्टिव पैनल भेंट किया। सिल्वर जुबली बैच 1993-2000 ने कक्षा दसवीं एवं बाहरवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स के लिए ग्यारह-ग्यारह हजार रूपयें स्कालरशिप की घोषणा की। स्कूल के प्राचार्य ने स्कूल परिवार की ओर से सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया।
पूर्व छात्र सम्मेलन में स्कूल के विकास एवं छात्रों के भविष्य के लिए कई सुझाव दिए गए। सिल्वर जुबली बैच 1993- 2000 के समय स्कूल कैप्टन रहे विकास गढ़वाल एवं वर्तमान स्कूल कैप्टन मयंक विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताया। मंच का संचालन कैडेट हर्ष राज सिंह ने किया।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर जीवन, डॉ के एस कंग सचिव सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ पूर्व छात्र संस्थान, शरद गंगवार, आदित्य सक्सेना कोषाध्यक्ष, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ पूर्व छात्र संस्थान, राव नरेंद्र सिंह, कोमोडोर यशवंत कुमावत, कर्नल मनरूप, डॉ ललित सहित सिल्वर जुबली बैच के सभी पूर्व छात्र एवं स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित थे। सिल्वर जुबली बैच के छात्रों ने कैडेटस मैस में छात्रों के साथ लंच किया। इस अवसर पर शाम को स्कूल के इंडोर स्टेडियम में एक बास्केटबॉल मैच का आयोजन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reunited after 25 years, memories were refreshed: Alumni became emotional as they reminisced about their past.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reunited, memories, alumni, emotional, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved