• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

Protest by burning the effigy of Union Human Resource Minister Dharmendra Pradhan - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कलेक्ट्री चौराहे पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। बुधवार दोपहर कों भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्री चौराहे पर मानव श्रृंखला बना कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने इस मौक़े पर कहा कि देश में 22 लाख से अधिक छात्राओं ने 3 मई को आयोजित नीट 2026 परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं ने लगभग 2 वर्षों तक कठिन परिश्रम और लगन से अध्ययन किया लगातार तीसरी बार देश की सबसे महत्वपूर्ण नीट परीक्षा का पेपर लीक होना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट 2026 परीक्षा निरस्त होने से लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत पर कुठाराघात हुआ है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए अनेक परिवारों ने कर्ज लिया या अपनी अर्जित संपत्ति एवं आभूषण तक देकर बच्चों को कोचिंग दिलवाई थी। परीक्षा निरस्त होने के कारण इन परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ बच्चों की मेहनत व्यर्थ जाते देखना पड़ रहा है। नीट परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दी गई है जो सीधे केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन कार्यत हैं। बार-बार इस एजेंसी के कार्य प्रणाली पर संदेहास्पद रही है तथा अनेक परीक्षाएं पेपर लीक या नकल के कारण निरस्त हो चुकी है जिसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है और न हीं इसकी कार्य प्रणाली में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं बल्कि इसकी कमियों को छुपा कर संरक्षित करने का ही प्रयास किया गया है।
कांग्रेस इस तरह की कार्यप्रणाली का पूर्ण जोर विरोध करती है एवं परीक्षा 2026 पेपर लिखकर विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की भी कांग्रेस द्वारा मांग की जाती हैं।
इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, प्रमोद मोदी, जिला सचिव दिनेश गुर्जर, रफीक खान, ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश शर्मा, उत्सव भाणावत, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किसन लाल दसोरा, राजकुमार वैष्णव, राजकुमार सिंह, मोहसिन खान, अजय लोट, मुदस्सर पठान, मधु गोस्वामी, nsui कार्यकारी अध्यक्ष संजय राव, शिल्पन साहू, चक्षु शर्मा, गोटू अली, बेगू नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, देवेंद्र दयाल सालवी, दिनेश अहीर, आशीष त्रिवेदी, रामरतन गाडरी, महेन्द्र छपरवाल, महेंद्र राठौड़, अल्प शख्य प्रकोष्ठ के इकबाल अब्बासी, गुलशेर खान, रफीक खान, लियाकत मंसूरी, बिलाल अली, मोहम्मद शेर, नवाब खान, फिरोज रंगरेज, शहजाद अबासी, संजय मंडल, फतह लाल, मनोहर लाल जाट, फारूक नीलगर, यूसुफ छिपा, मनीष मेहता, पृथ्वीराज गुज़र, विमल, नासिर खान, शिव माली, नरेंद्र लोहार, लवीश, सोनू, सुमित शर्मा, कैलाश खींची, आलोक, नैतिक, बी एल मीणा, किशोर कुमार, रमेश लड़ा, बाल किशन गाडरी, फारूक खान, रोहित कोदली, भेरू लाल गुजर, ज्ञान चन्द, मांगी लाल रैगर, राहुल शर्मा, युवराज सिंह, महेश गाडरी, उदय लाल, विशाल किर, इरफान, कृष्ण, राहुल दुम, मुश्ताक आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protest by burning the effigy of Union Human Resource Minister Dharmendra Pradhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protest, burning, effigy, union human resource minister, dharmendra pradhan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved