- आर्य समाज ने मनाई लाला लाजपत राय की जयंती ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोटा। हिंद केसरी, शेरे पंजाब, भारत मां के अमर सपूत व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती 28 जनवरी को आर्य समाज द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्ढा ने कहा कि लाला लाजपत राय एक निर्भीक क्रांतिकारी थे। जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना बलिदान दिया। पगडी संभाल जट्टा गीत की पंक्तियों के साथ वे लोगों में राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाने का कार्य करते थे। चड्ढा ने कहा कि लाला लाजपत राय भारत देश का चहुमुखी विकास चाहते थे। वे देश के प्रथम स्वदेशी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक रहे और आपने ही युवकों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए लाहौर में नेशनल कॉलेज की स्थापना करवाई तथा अनेकों डीएवी विद्यालयों के स्थापना में आपका सहयोग रहा। कार्यक्रममें आर्य उप प्रतिनिधि सभा के महामंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि शनिवार को आर्य समाज द्वारा शॉपिंग सेंटर स्थित लाला लाजपत राय सर्किल पर आर्य पुरोहित श्योराज वशिष्ठ तथा पं भैरों लाल शर्मा के ब्रह्मत्व में देव यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान डॉ. सुदेश आहुजा/ यशवंत सिंह दम्पत्ति एवं जसपाल अरोडा पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ समाज सेवी थे। उपस्थित अतिथियों, आर्य जनों तथा गणमान्य जनों द्वारा एक आहुति शहीदों के नाम की भावना के साथ वेद मंत्रों के उच्चारण के आहुतियां दी गई।
G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम: पीएम बोले -G-20 के आयोजन से दुनिया चकित है
बिहार में चल रहा है जंगलराज, मांझी, पशुपति और चिराग अकारण नहीं हैं भाजपा के साथ : संबित पात्रा
प्रताप सिंह बाजवा का दावा : पंजाब में AAP के 32 विधायक कांग्रेस के संपर्क में, CM मान दी प्रतिक्रिया
Daily Horoscope