• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में शूटिंग रेंज का निरीक्षण, कैडेट्स से बोले कर्नल राज्यवर्धन राठौड़-आपके निर्णय तय करते हैं भविष्य

Inspecting the shooting range at Sainik School, Chittorgarh, Colonel Rajyavardhan Rathore - Chittorgarh News in Hindi

- परिस्थितियों से नहीं हारे कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, कैडेट्स से बोले- आपका फैसला तय करता है भविष्य - कश्मीर से ओलंपिक तक, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कैडेट्स से साझा किए जिंदगी के सबसे बड़े सबक चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का दौरा किया। उन्होंने स्कूल की शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर कैडेट्स के प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं और उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स से संवाद कर अपने सैन्य जीवन और ओलंपिक पदक तक पहुंचने के संघर्षपूर्ण सफर के अनुभव साझा किए।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि सेना में रहते हुए उन्हें खेलों से विशेष लगाव था। पासिंग आउट कोर्स में वे बेस्ट स्पोर्ट्समैन रहे और बाद में सेना में रहते हुए कश्मीर में ऑपरेशनल जिम्मेदारियां निभाईं। उस समय ओलंपिक उनके लिए दूर की बात थी। लेकिन कश्मीर से लौटने के बाद उन्होंने महसूस किया कि जीवन में जो करना चाहते हैं, उसे पूरी लगन से करना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि आपकी परिस्थितियां और स्थितियां आपका भविष्य तय नहीं करतीं, बल्कि उन परिस्थितियों में आपके निर्णय आपका भविष्य तय करते हैं। जो करना है, उसके लिए स्वयं जिम्मेदारी उठानी चाहिए और सफलता या असफलता दोनों को स्वीकार करते हुए अपने प्रयास पर ध्यान देना चाहिए।
ओलंपिक के अनुभव को साझा करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि फाइनल के दिन केवल अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देना होता है। एक-एक शॉट पर फोकस करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ना ही सफलता का रास्ता है। छह वर्षों की मेहनत के बाद जब तिरंगा ऊपर उठा, तो वह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण था।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कैडेट्स से कहा कि बड़े लक्ष्य के लिए लंबे संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए। परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि निर्णय मजबूत है और मेहनत लगातार जारी है, तो लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शूटिंग सहित खेल सुविधाओं को मजबूत करने से कैडेट्स को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inspecting the shooting range at Sainik School, Chittorgarh, Colonel Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inspecting, shooting, range, sainik school, chittorgarh, colonel rajyavardhan rathore, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved