• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टेंपो पर गिरा, दो युवक जिंदा जले, 2 अन्य घायल

High tension line wire fell on tempo due to strong wind, two youths burnt alive, 2 others injured - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन इलाके में बीती रात्रि एक बड़ा हादसा सामने आया। तेज हवा के कारण हाई टेंशन लाइन के टूटकर टेंपो पर गिर गई । इससे दो युवक जिंदा जल गए जबकि उनके 2 साथी जख्मी हो गए। टैंपू में दो घोडियां भी जिंदा जल गई। यह लोग घोडियां लेकर एक बिंदोली में गए थे, वहां से लौटने के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। कपासन थाना अधिकारी पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह हादसा रात करीब 2:30 बजे उंदायला और राम थली गांव के बीच हुआ। दरअसल भादसोड़ा के पांचली गांव से चार युवक बिंदोली के लिए दो घोडि़यां लेकर गए थे। बिंदोली खत्म होने के बाद चारों ही घोडियां टेंपो में लेकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान मौसम खराब था तथा तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी चल रही थी। इस दौरान अचानक तेज हवा के झोंके से हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर टेंपो पर जा गिरा और टेंपो में आग लग गई । बिजली के झटके से उसमें सवार दो युवक उछलकर दूर जा गिरे जबकि दो बाहर नहीं निकल पाए और आग में जिंदा जल गए। दोनों घोड़ियां भी जिंदा जल गईं। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को कपासन लाया गया। मृतकों की शिनाख्त राम थली निवासी निवासी शांतिलाल गाडरी और हथियाना निवासी किशन खटीक के रूप में की गई। तत्काल ही उनके परिजनों को सूचना दी गई वहीं बड़ी संख्या में गांव के लोग भी कपासन पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High tension line wire fell on tempo due to strong wind, two youths burnt alive, 2 others injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: high tension line, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved