• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आगाज : भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे, पंडित राजेंद्र शास्त्री बोले- भागवत श्रवण से खुलते हैं ज्ञान के चक्षु

Grand Commencement of Shrimad Bhagwat Katha in Chittorgarh: Chants Resonate During Grand Kalash Yatra - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि साक्षात् भगवान का स्वरूप है। जब हम श्रद्धा और एकाग्रता के साथ इसका श्रवण करते हैं, तो यह हमारे भीतर पहले भक्ति को जागृत करती है, फिर ज्ञान के चक्षु खोलती है, जिसके बाद वैराग्य उत्पन्न होता है और अंततः आत्मा का परमात्मा से मिलन मार्ग प्रशस्त होता है। उक्त विचार भागवताचार्य वैदिक पंडित राजेन्द्र शास्त्री (रिछावरा वाले) ने गुरुवार को व्यक्त किए। वे यहाँ शुभ लाभ कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन महापुराण की महिमा का वर्णन कर रहे थे। भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ मंगल शुभारंभ आयोजनकर्ता परिवार की श्रीमती ज्योति कुमावत एवं दिनेश कुमावत ने बताया कि शुभ लाभ कॉलोनी (भण्डारिया रोड, श्याम नगर के आगे) स्थित कथा स्थल ‘‘राधे-कृष्ण कुंज’’ में 18 से 24 जून तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से इस श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कथा के शुभारंभ पर गुरुवार सुबह 9:15 बजे श्याम नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं, भजन-कीर्तन पर थिरकते श्रद्धालु और प्रभु के गगनभेदी जयकारों के साथ यह यात्रा कथा स्थल पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
संगीतमय सुंदरकांड और पूर्णाहुति के कार्यक्रम
इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत आगामी 23 जून को शाम 8:00 बजे एक भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालाजी मित्र मंडल (दलोट) द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, 24 जून को शाम 4:00 बजे महायज्ञ के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी।
अहंकार को मिटाकर जीवन का रूपांतरण करती है भागवत
कथा व्यास पंडित राजेन्द्र शास्त्री ने गुरु की महिमा और भागवत शब्द के आध्यात्मिक रहस्य को समझाते हुए कहा कि अक्सर ज्ञान या लक्ष्मी आने पर मनुष्य के भीतर अहंकार आ जाता है, जो उसके पतन का कारण बनता है। लेकिन जब वही व्यक्ति भागवत की शरण में आता है, तो उसका अहंकार मिट जाता है और जीवन का रूपांतरण शुरू हो जाता है।
उन्होंने गुरु को सोई हुई चेतना को जगाने वाली दिव्य शक्ति बताते हुए कहा कि गुरु की शरण में जाने का असली अर्थ अपने अहंकार को समर्पित कर उनके उपदेशों को जीवन में उतारना है। भागवत कथा सुनने से मन शुद्ध होता है, परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ता है और पूरे समाज में सकारात्मकता का संचार होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Commencement of Shrimad Bhagwat Katha in Chittorgarh: Chants Resonate During Grand Kalash Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh news, shrimad bhagwat katha, pandit rajendra shastri richhawara, kalash yatra, religious event chittorgarh, sunderkand path, radhe krishna kunj, spiritual discourse, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved