• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का किया भ्रमण, शिल्प और स्थापत्य से अभिभूत

Governor Thawarchand Gehlot visited Chittorgarh Fort, impressed by craftsmanship and architecture - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण किया और उसकी ऐतिहासिक महत्ता को सराहा। गोल्फ कार्ट में दुर्ग की सैर करते हुए, उन्होंने दुर्ग के शिल्प और स्थापत्य से प्रभावित होकर विभिन्न स्मारकों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विशेष रूप से, विजय स्तंभ को उन्होंने तकनीकी उत्कृष्टता का अद्भुत उदाहरण बताया।

राज्यपाल गहलोत ने कुम्भा महल, फतहप्रकाश महल, कुंभ श्याम मंदिर और पद्मिनी महल का भी दौरा किया और कालिका माता मंदिर में परिवार के साथ दर्शन किए। स्थानीय गाइड पार्वती सुखवाल ने दुर्ग के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने पर्यटकों से मिलकर उनके साथ फोटो खिंचवाए। दुर्ग फोटोग्राफर एसोसिएशन ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें दुर्ग भ्रमण का फोटो और उपरणा भेंट किया। राज्यपाल के साथ उनकी यात्रा के दौरान एडीसी संदीप शर्मा, ओएसडी शंकर गुर्जर और योगेश उपाध्याय भी मौजूद थे। चित्तौड़गढ़ यात्रा के बाद, राज्यपाल प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले, रावतभाटा के एडीएम विनोद मल्होत्रा ने राज्यपाल का दुर्ग में स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस और पर्यटन विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor Thawarchand Gehlot visited Chittorgarh Fort, impressed by craftsmanship and architecture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor, thawarchand, gehlot, visited, chittorgarh, fort, impressed, craftsmanship, architecture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved