• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पदयात्रा में ईश्वर एवं जनता दोनों का आशीर्वाद मिला -बोहेड़ा

Got the blessings of both God and the public in the padayatra - Boheda - Chittorgarh News in Hindi

- 30 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का 150 से अधिक स्थानों पर स्वागत चित्तौड़गढ़ । पदयात्रा में ईश्वर एवं जनता दोनो का आशीर्वाद मिला है। मैं हमेशा क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं उन्नति की कामना करता हूं। यह बात बोहेड़ा से सीतामाता हनुमान जी भागी बावड़ी तक आयोजित पदयात्रा के सम्पन्न होने पर पीसीसी सचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमंतसिंह बोहेड़ा ने कार्यकर्ताओं एवं मित्रगणों का आभार व्यक्त करते हुए कही। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हनुमंतसिंह बोहेड़ा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं उन्नति की कामना को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा सुबह 8 बजें बोहेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं मित्रगण इस पदयात्रा में शामिल हुए। लगभग तीस किलोमीटर की इस पदयात्रा में 150 से अधिक स्थानों पर इस पदयात्रा का स्वागत किया गया। सिर्फ बोहेड़ा में ही लगभग 40 स्थानों पर पदयात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। हनुमान मंदिर बोहेड़ा से पदयात्रा प्रारंभ होकर अणदो का खेडा, भियाणा, बड़वल, नया खेडा, केवलपुरा, रूपपुरा, मरावदिया, कल्याणपुरा, माता मगरी, मुंझवा, पूजा का फलां होते हुए दमदमा दरवाजा तक पहुंची। दमदमा दरवाजे के बाद सीता माता अभ्यारण्य का वन क्षेत्र होने के कारण चुनिंदा लोगों के साथ शाम को सीतामाता हनुमान जी भागी बावडी पर पहुंचे तथा हवन करके क्षेत्र की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। पदयात्रा के दौरान क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह बांसी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरीश धाकड़, बाबूलाल सामर, पूर्व प्रधान मुन्नालाल मेघवाल, पूर्व उपप्रधान उमेश शर्मा, अभय कुमार मेहता, केवलपुरा सरपंच प्रकाश मीणा, धनराज मीणा, भाटोली गुजरान सरपंच नारायण गुर्जर, पूर्व सरपंच रशीद खां, बालू गुर्जर, नित्यराजसिंह, निधिराज सिंह बाघेला, बड़वई सरपंच शंकर लाल मेघवाल, केसरसिंह रावत, बाबू गुर्जर, किशन मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Got the blessings of both God and the public in the padayatra - Boheda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: got the blessings, of both, god and the public, in the padayatra, boheda, chittorgarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved