• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाने में ईमित्र की भूमिका अहम : आक्या

Emitras role is important in making government schemes accessible to the common man: Aakya - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में आज शहर में ई मित्र संचालकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले बोर्ड बनाकर वितरित किए गए।

क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बताया कि जब से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तभी से केंद्र सरकार की लगभग सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को सीधा दिया जाने लगा है और यह लाभ डीबीटी के तहत यानी सीधा लाभार्थियों के बैंक खातों में राशी जमा करा दी जाती है। इस कार्य को पूरा करने में ई मित्र संचालकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए आज उनकी तरफ से ईमित्र संचालकों को केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला बोर्ड बनाकर वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने पूर्व सभापति सुशील शर्मा, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा एवं विश्वनाथ टांक आदि के साथ ई मित्र संचालकों के कार्यस्थल पर जाकर ये बोर्ड वितरित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emitras role is important in making government schemes accessible to the common man: Aakya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, mla chandrabhan singh akya, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved