चित्तौडग़ढ़। जिले में स्थित सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य, बस्सी व आस-पास के वन क्षेत्रों में बुधवार सुबह 8 बजे से 24 घंटे तक चलने वाली वन्यजीव गणना शुरू हो गई, जो कि गुरुवार को सुबह 8 बजे तक चलेगी। इसके लिए वन विभाग ने कुल 176 वाटर होल्स तय किए हैं। वन्य जीव गणना होने से सीतामाता और बस्सी सेंचुरी को गुरुवार सुबह आठ बजे तक के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान केवल वन्यजीव गणना से जुड़े वनकर्मी और वन सुरक्षा समिति के लोग ही वहां आ जा सकेंगे। आज सुबह आठ बजे से वन्यजीव गणना के लिए तैनात किए गए वनकर्मियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद दस बजे से वन्यजीव गणना शुरू की गई। जो 24 घंटे तक चलेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उपवन संरक्षक वन्यजीव मुकेश सेनी के निर्देशन में दोनों सेंचुरी क्षेत्र में 96 वाटर पाइंट बनाए गए हैं। वही मंडल वन अधिकारी एसपी सिंह के निर्देशन में जिले में आठ रेंज क्षेत्र में 80 पाइंट बनाए गए हैं। इन पाइंटों पर तीन सौ वनकर्मियों को तैनात किया गया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope