• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ : जयकारों के साथ गढ़बोर चारभुजाजी के लिए पदयात्रा रवाना, 31 साल से अटूट है परंपरा

Chittorgarh: The pilgrimage to Garhbor Charbhujaji departs with cheers, a tradition unbroken for 31 years. - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। शहर के सत्संग मंडल द्वारा पिछले 31 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी चित्तौड़गढ़ से गढ़बोर श्री चारभुजाजी के लिए पैदल यात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इस बार जत्थे में 39 पदयात्री शामिल हुए हैं, जो सफेद कुर्ता-धोती और विशिष्ट पगड़ी के पारंपरिक ड्रेस कोड में ठाकुरजी के दरबार की ओर बढ़े। भजन और भक्ति के बीच हुआ भव्य अभिनंदन गुरुवार सुबह गांधी चौक स्थित मुरलीधर मंदिर में सभी श्रद्धालु एकत्र हुए, जहाँ सामूहिक दर्शन और भजनों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर के बाहर आयोजित संक्षिप्त समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश ईनाणी, रिटायर एडिशनल एसपी रतन खटीक और कई गणमान्य नागरिकों ने पदयात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा के संचालक कैप्टन सुरेश ईनाणी ने रूट और शेड्यूल की जानकारी साझा की।
प्रेरणा और अटूट आस्था का संगम
यह यात्रा वर्ष 1995 में स्वामी रामदास जी महाराज की प्रेरणा से नंदलाल ईनाणी, उद्धव दास रोगानी और दुर्गाशंकर शर्मा द्वारा शुरू की गई थी। इस बार भी 84 वर्षीय उद्धव दास रोगानी और 64 वर्षीय भगवती प्रसाद शर्मा जैसे वरिष्ठ श्रद्धालु लगातार 31वें साल पदयात्रा में शामिल होकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
फूलों की चादर से हुआ स्वागत
गांधी चौक से झांतला माताजी तक के 10 किमी के मार्ग में 20 से अधिक स्थानों पर विभिन्न संगठनों और लोगों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के उत्साह से बाजारों में मानों फूलों की चादर बिछ गई। 'गढ़बोर नाथ छोगाला' के जयकारों के बीच पदयात्री अपने पहले पड़ाव झांतला माताजी पहुंचे, जहां विश्राम के बाद यात्रा दोपहर 3 बजे बनाकिया के लिए प्रस्थान कर गई।
यात्रा में सत्यनारायण बाथरा, गोविंद लोंगड, श्याम ईनाणी, केदारमल काबरा सहित कुल 39 यात्री शामिल हैं, जो पूरे मार्ग में भजनों के माध्यम से ठाकुरजी की आराधना करते हुए चलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh: The pilgrimage to Garhbor Charbhujaji departs with cheers, a tradition unbroken for 31 years.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh charbhujaji padyatra, gadbor charbhuja nath yatra, satsang mandal chittorgarh, rajasthani cultural traditions, spiritual walk rajasthan, charbhujaji pilgrimage news, jhaantla mataji chittorgarh, traditional dress code padyatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved