विवेक वैष्णव, चित्तौड़गढ़।
‘‘ किले की प्राचीर से शहर को देखिए... फिर खुद से पूछिए - इतिहास की इतनी बड़ी विरासत के साथ हमने कैसा शहर बनाया?’’ चित्तौड़गढ़ इन दिनों चुनावी रंग में है। गलियों में चर्चाएं हैं, वार्डों में समीकरण हैं और प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। लेकिन इस शोर से थोड़ा अलग हटकर चित्तौड़गढ़ को देखें तो एक बड़ा सवाल सामने आता है - ‘‘क्या हम सिर्फ नगर परिषद चुन रहे हैं या चित्तौड़गढ़ का भविष्य भी?’’क्योंकि चित्तौड़गढ़ कोई सामान्य शहर नहीं है। यह ‘‘वीरता, स्वाभिमान, त्याग, बलिदान और मेवाड़ी संस्कृति’’ की पहचान है। इसकी पहचान किले से शुरू जरूर होती है लेकिन किले पर खत्म नहीं होती। ‘‘ चित्तौड़गढ़ स्वयं एक जीवंत विरासत है।’’ इसीलिए यहां का नगर निकाय चुनाव यह तय करने का अवसर है कि आने वाले वर्षों में चित्तौड़गढ़ सिर्फ फैलता हुआ शहर बनेगा या अपनी विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला ’’आदर्श हैरिटेज सिटी’’।
एक बार पर्यटक की नजर से चित्तौड़गढ़ को देखिए... ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पहली बार आने वाला पर्यटक रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर उतरता है। क्या उसे पहली नजर में महसूस होता है कि वह विश्व स्तर की ऐतिहासिक विरासत वाले शहर में आया है? क्या शहर के प्रवेश द्वार चित्तौड़ की पहचान बताते हैं? क्या सड़कें और चैराहे मेवाड़ी संस्कृति की कहानी कहते हैं? क्या पर्यटक के लिए किले से आगे शहर को जानने का कोई व्यवस्थित अनुभव है? और सबसे बड़ा सवाल - ‘‘क्या पर्यटक चित्तौड़गढ़ में सिर्फ किला देखने आता है या चित्तौड़गढ़ को महसूस करके जाता है?’’ यहीं से शहर के भविष्य की असली चर्चा शुरू होती है।
किले से आगे बढ़े चित्तौड़गढ़ का पर्यटन
आज पर्यटन केवल स्मारक देखने तक सीमित नहीं है। पर्यटक ‘‘अनुभव’’ चाहता है। चित्तौड़गढ़ में यह संभावना अपार है। किले से शहर तक हैरिटेज कोरिडोर, प्रमुख चैराहों पर इतिहास की झलक, मेवाड़ी कला आधारित स्ट्रीट डिजाईन, स्थानीय खान-पान और हस्तशिल्प के व्यवस्थित बाजार, हैरिटेहज वाॅक, डिजिटल गाइड और इतिहास को आधुनिक तकनीक से प्रस्तुत करने वाला इन्टरप्रिटेषन सेन्टर’’ - ये सब मिलकर पूरे शहर को पर्यटन का अनुभव बना सकते हैं। तब पर्यटक सिर्फ यह नहीं कहेगा - ‘‘मैं चित्तौड़गढ़ का किला देखकर आया हूं।’’ वह कहेगा - ‘‘मैंने चित्तौड़गढ़ को महसूस किया है।’’ और यही पर्यटन स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और कलाकारों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है।
विकास हुआ है, लेकिन अब दिशा चाहिए...
चित्तौड़गढ़ में विकास हुआ है। सड़कें बनीं, काॅलोनियां बढ़ीं, बाजार विस्तारित हुए और आधुनिक सुविधाएं आईं। लेकिन अब सवाल यह है-‘‘क्या विकास चित्तौड़गढ़ की पहचान के अनुरूप हुआ?’’ क्या शहर का यातायात भविष्य को ध्यान में रखकर नियोजित है? क्या पार्किंग की स्थायी व्यवस्था है? क्या पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त स्थान है? क्या हरित क्षेत्र और जल संरक्षण पर पर्याप्त ध्यान है? क्या नए निर्माण शहर की ऐतिहासिक पहचान से मेल खाते हैं? और क्या पर्यटन की कमाई का लाभ स्थानीय समाज तक पहुंच रहा है? इन सवालों का जवाब आने वाले नगर परिषद बोर्ड को देना होगा।
‘‘विश्व विरासत का गौरव, जिम्मेदारी भी’’
चित्तौड़गढ़ दुर्ग ‘‘हिल फोर्ट ऑफ राजस्थान’’ के साथ ही यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है। यह सम्मान जितना बड़ा है, जिम्मेदारी उससे कहीं बड़ी। विरासत क्षेत्र में विकास सामान्य शहर की तरह नहीं हो सकता। विकास ऐसा हो जो इतिहास को ढके नहीं, बल्कि उसे सामने लाए। ‘‘विरासत और विकास विरोधी नहीं हैं, जरूरत सही दिशा की है।’’
एक सवाल बहुत जरूरी...
‘‘पूरे चित्तौड़गढ़ के लिए आप क्या सोचते हैं?’’ क्या आपके पास ‘‘चित्तौड़गढ़ विजन 2036’’है? क्या आप शहर को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की समयबद्ध योजना रखते हैं? क्या पर्यटन, पार्किंग, स्वच्छता, यातायात, हरित क्षेत्र, जल संरक्षण और स्थानीय रोजगार आपकी प्राथमिकता में हैं? क्या मेवाड़ी कला और संस्कृति को शहर की पहचान बनाया जा सकता है? क्या स्थानीय युवाओं को पर्यटन और संस्कृति से रोजगार मिलेगा? और सबसे बड़ा सवाल - ‘‘दस साल बाद आप चित्तौड़गढ़ को कैसा देखना चाहते हैं?’’
चित्तौड़गढ़ को चाहिए अपना माॅडल
चित्तौड़गढ़ को किसी दूसरे शहर की नकल करने की जरूरत नहीं। उसे अपना माॅडल बनाना चाहिए - ‘‘विरासत - संस्कृति - पर्यटन - प्रौद्योगिकी - पर्यावरण - स्थानीय अर्थव्यवस्था।’’ यानी ऐसा शहर जहां आधुनिक सुविधाएं हों लेकिन मेवाड़ी पहचान भी दिखाई दे। जहां पर्यटक आएं, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिले। जहां विकास हो लेकिन विरासत की कीमत पर नहीं।
आखिर चुनाव किसका ...?
पार्षद पांच साल के लिए आएंगे और जाएंगे, बोर्ड बदलेंगे, राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। लेकिन चित्तौड़गढ़ रहेगा, उसका किला रहेगा, उसकी विरासत रहेगी, उसकी संस्कृति रहेगी। अगर इस चुनाव में बेहतर शहर की सोच जीती, विरासत जीती, पर्यटन जीता, रोजगार जीता, स्वच्छता जीती और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य जीता - तो समझिए ‘‘चित्तौड़गढ़ जीतेगा।’’ क्योंकि ‘‘चुनाव नगर परिषद का है लेकिन फैसला चित्तौड़गढ़ के भविष्य का है।’’
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को किया रिहा, जंतर-मंतर पर जाते समय किया था डिटेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope