• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ : नृसिंह फुलडोल महोत्सव में परिवार संग शामिल हुए लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

Chittorgarh: Lakshyaraj Singh Mewar Attends Narasimha Phuldol Festival with Family - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़/उदयपुर | चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली ग्राम में आयोजित नृसिंह फुलडोल महोत्सव में मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने परिवार सहित सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने मेवाड़ की गौरवशाली परंपराओं और इतिहास का स्मरण किया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पारसोली बस स्टैंड पहुँचने पर जनसमूह ने एकलिंग नाथ के जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में श्रीफल भेंट कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। चैत्र शुक्ल एकादशी के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में ठाकुर सत्यदेव भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। देर रात्रि तक चली भजन संध्या और सांस्कृतिक आयोजनों के बीच लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ के ऐतिहासिक बलिदानों को याद किया। उन्होंने विशेष रूप से चेतक और हाथी रामप्रसाद का स्मरण करते हुए पशुओं की अपने स्वामी के प्रति अद्वितीय वफादारी को नमन किया।
मातृ शक्ति के बलिदानों को याद किया और महाराणा शम्भुसिंह द्वारा स्थापित देश की पहली कन्या पाठशाला 'शम्भुरत्न-पाठशाला' का उल्लेख किया।
महोत्सव में सम्मिलित होने को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने परिवार का सौभाग्य बताया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्र हरीतराज सिंह मेवाड़, तथा सुपुत्रियां मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ व प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ उपस्थित रहीं। उन्होंने संतों-महंतों का आशीर्वाद लिया और शानदार आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं व भक्तों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh: Lakshyaraj Singh Mewar Attends Narasimha Phuldol Festival with Family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakshyaraj singh mewar, chittorgarh news, parsoli narasimha phuldol mahotsav, maharana pratap chetak, mewar history, rajasthan cultural events, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved