• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यायिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन सामुहिक अवकाश जारी, वाहन रैली निकाली, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Chittorgarh. Indefinite mass leave of judicial employees continues, vehicle rally taken out, memorandum submitted to collector - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियो द्वारा कर्मचारियो के केडर पुर्नगठन की मांग को लेकर सभी न्यायिक कर्मचारी 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है। इसी के तहत चित्तौड़गढ़ के न्यायिक कर्मचारीगण मंगलवार को भी सामुहिक अवकाश पर रहे। मंगलवार को भदेसर सहित अन्य मुख्यालयों के न्यायिक कर्मचारियों ने भी जिला मुख्यालय पर धरना स्थल पर सम्मिलित होकर समर्थन किया। बाद में न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर से कलक्ट्रेट तक वाहन रैली निकालकर अपनी मांगो को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता राजेश व्यास ने बताया कि अधीनस्थ न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थापित सामान्य संवर्ग और आशुलिपिक संवर्ग का केडर पुनर्गठन राज्य सरकार की अधिसूचना 25.05.2022 व 04.10.2022 के परिपेक्ष्य में किया जाना है। उक्त अधिसूचना का प्रस्ताव माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में बनाकर माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर की फुल बेन्च से पास करवाकर व संबंधित जिला न्यायालय लिपिकवर्गीय संस्थापन नियम 1986 भी संशोधित करवाकर 06.05.2023 को राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। परन्तु आज दो वर्ष पश्चात् भी राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आदेश पारित नहीं किया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की पूर्ण पीठ से पारित आदेश की पालना सुनिश्चित नहीं कर रही है जो संवैधानिक संस्था के आदेशों की अवहेलना है। धरना प्रदर्शन में इन्द्रजीत छाजेड, संजय उपाध्याय, संजय इटोदिया, प्रवीण जैन, रमेश पुरोहित, मदन शर्मा, विकास बैरागी, सुनील कौशल, अम्बुज सुहाग, वेदप्रकाश जाटव, हरिप्रसाद भाटिया, गोवर्धन प्रजापत, मोतीलाल जाट, सुरेन्द्र भाटिया, गोपाल प्रजापत, जगदीप सिरोहिया, पुनीत जैन, रमेशदान चारण, राजेन्द्र पालीवाल, श्रीराम मीणा, गोपाल रेगर, राजेश बहादुर, विनोद आचार्य, देवीलाल सेन, नरेन्द्र सुखववाल, पंकज गोठवाल, ज्योति चौबे, सोनु तिवारी, अशोक सुखवाल, राजेश माली, योगेश सारस्वत, देवेन्द्र, रघुनाथ सिंह झाला, सुशील तिवारी, प्रवीण पोरवाल, प्रकाश कुमावत, निजामुद्दीन, कृष्णा सिन्हा, जूली स्वर्णकार, बिन्दु पाण्डिया, लता उत्तमचंदानी, ममता, पूर्णिमा गौड़, बिन्दु यादव आदि न्यायिक कर्मचारीगण शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh. Indefinite mass leave of judicial employees continues, vehicle rally taken out, memorandum submitted to collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, indefinite, mass leave, judicial employees, continues, vehicle rally, taken out, memorandum, submitted, collector, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved