• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ : स्विफ्ट कार से 108 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त

Chittorgarh: 108 kg illegal doda powder seized from Swift car - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़ । सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 108 किलो अवैध डोडा चूरा को जब्त किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड कार्यवाही के तहत थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत पु.नि. के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौडगढ के आजाद पटेल उ.नि. हैड कानि. जगदीश चन्द्र, कानि. सुरेन्द्र पाल, भजन लाल, बलवंत सिंह व मनोहर सिंह द्वारा हाईवे रोड़ बोजुन्दा पुलिया पर नाकाबन्दी की जा रहीं थी। नाकाबन्दी के दौरान कोटा-नीमच की तरफ से एक स्विफ्ट कार लेकर एक व्यक्ति आया। जिसको नाका बन्दी जाब्ता द्वारा रुकवाने का ईशारा किया किन्तु कार चालक द्वारा कार को नहीं रोक कर नाका बन्दी तोडकर कार को भगाकर ले गया, जिसका पुलिस जाब्ता द्वारा पिछा किया तो चालक कार को धनेत से घोसुण्डा रोड़ पर छोडकर भाग गया। पुलिस जाब्ता द्वारा स्विफ्ट कार को चैक की तो कार की पीछे वाली सीटों व डिक्की में प्लास्टिक के काले कट्टो में अवैध कुल 108 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। जिसे जब्त कर घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh: 108 kg illegal doda powder seized from Swift car
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, 108 kg of illegal doda, stolen from swift car, seized, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved