• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ : अल्टो कार से 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Chittorgarh : 3 kg 150 grams of illegal opium seized from Alto car, 3 accused arrested - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़ । कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के कुकड़ेश्वर थाने के निवासी हैं। जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा फूलचन्द के निर्देश पर शनिवार को अश्विनी कुमार (उनि) ईन्चार्ज थाना मय जाप्ता द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो कार को रुकवा कर चैक किया गया तो कार मे 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अवैध अफीम व कार को जप्त कर कार चालक मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पिपलिया खुर्द थाना कुकडेश्वर निवासी 38 वर्षीय प्रभु लाल पुत्र मोतीलाल डागी, 39 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र बापु लाल गुर्जर व नलवा थाना कुकडेश्वर निवासी 45 वर्षीय रामनारायण पुत्र उकार लाल डागी को गिरफ्तार किया जाकर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh : 3 kg 150 grams of illegal opium seized from Alto car, 3 accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, opium, kotwali nimbaheda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved