• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल का चित्तौड़गढ़ दौरा : फर्टिलाइज़र प्लांट भूमिपूजन की तैयारियां जोरों पर

Chief Minister Bhajan Lal visit to Chittorgarh: Preparations in full swing for the groundbreaking ceremony of the fertilizer plant - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 दिसम्बर को चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में फर्टिलाइज़र प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी हैं। कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी मनीष त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण में पार्किंग, मंच निर्माण, आमजन की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। गंगरार थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान जिंक में नए फर्टिलाइज़र प्लांट के भूमिपूजन कार्यक्रम से पूर्व कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रूट लाइनिंग और वीआईपी गैलेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, एसडीएम गंगरार, डीएसपी गंगरार, डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़, एसएचओ गंगरार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर सतर्क निगाह रखी जाए। हेलीपैड और वीआईपी मूवमेंट रूट की बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। फायर ब्रिगेड को भी स्टैंडबाय रखने को कहा गया।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कहीं भी ढीली न पड़े और सभी प्रवेश-द्वारों पर प्रशिक्षित पुलिस बल तैनात रहे। ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए विस्तृत यातायात योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhajan Lal visit to Chittorgarh: Preparations in full swing for the groundbreaking ceremony of the fertilizer plant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, bhajan lal visit, chittorgarh, fertilizer plant, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved