• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

40 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित कार जब्त, चालक गिरफ्तार

Car seized with 40 kg of illegal doda sawdust, driver arrested - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार तड़के 40 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित हुण्डई एक्सेंट कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया और।

डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पु. नि. मय टीम व अश्विनी कुमार उपनिरीक्षक निम्बाहेडा कोतवाली मय टीम के निम्बाहेडा कोतवाली थानांतर्गत जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर रहे थे। दौराने नाकाबंदी नीमच की तरफ से एक संदिग्ध हुण्डई एक्सेंट कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने हाथ का इशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया तो चालक पुलिस टीम को देखकर गाड़ी को तेज गति से भगा कर नाकाबंदी के स्थान से आगे ले गया जिसे पुलिस जाप्ते ने घेरा देकर के पुलिस। पुलिस टीम ने वाहन चालक से गाड़ी भगाने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया तथा घबरा गया। वाहन चालक द्वारा इस प्रकार घबराने से वाहन में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो कार के पीछे डिक्की के अंदर 2 काले रंग के कट्टों में 40 किलोग्राम डोडा चूरा भरा हुआ मिला। पुलिस ने उक्त वाहन व अवैध डोडा चूरा को जब्त कर वाहन चालक नागौर निवासी गोपाल सिंह पुत्र गुमानसिंह राजपूत को अवैध डोडा चूरा परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस थाना निम्बाहेडा कोतवाली पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car seized with 40 kg of illegal doda sawdust, driver arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, dst, nimbahera police, drug trafficking, 40 kg doda sawdust, driver arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved