• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित

Cabinet Minister Colonel Rajyavardhan Singh Rathore inspired the cadets of Sainik School. - Chittorgarh News in Hindi

प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता के लिए पढ़ने की आदत, बेहतर संवाद, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का दिया संदेश चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल के शंकर मेनन सभागार में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिक स्कूल के कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने, कड़ी मेहनत करने, अनुशासन का पालन करने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।
विशेष सभा को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कैडेट्स को सफलता के लिए साहस, कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वे नियमित रूप से किताबें पढ़े और अपने ज्ञान का विस्तार करें। उन्होंने संचार कौशल को मजबूत करने तथा मिलकर काम करने वाली टीम की भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कैडेट में नेतृत्व क्षमता विकसित होनी चाहिए और परिस्थितियों के अनुसार एक नेता की तरह व्यवहार करना सीखना चाहिए।
उन्होंने कैडेट्स को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उचित आचरण करने की सीख देते हुए कहा कि हर बार सही तरीके से व्यवहार करें अर्थात हर परिस्थिति में शालीनता, अनुशासन और सही व्यवहार को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए भी कैडेट्स को प्रेरित किया।
अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा कि गलतियाँ जिंदगी का हिस्सा हैं। जीवन में गलतियां होना असफलता नहीं है, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि “असफल होना सफलता की पहचान है, बशर्ते हम अपनी गलतियों से सीखकर दोबारा प्रयास करें।” उन्होंने कैडेट्स से असफलताओं से घबराने के बजाय उन्हें अपनी सफलता की सीढ़ी बनाने का आह्वान किया।
कर्नल राठौड़ ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली पूर्व छात्रों का उल्लेख करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक संबोधन से कैडेट्स में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का उत्साह दिखाई दिया। कैडेट्स ने उनके अनुभवों और मार्गदर्शन को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विशेष सभा से पूर्व कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सैनिक स्कूल परिसर का भ्रमण किया और स्कूल में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि के स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल तथा प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने उनका स्वागत किया। स्कूल कैप्टन कैडेट मधुसुदन सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया तथा उनके सैन्य, खेल और सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों से कैडेट्स को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल कैप्टन कैडेट मधुसुदन सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने स्कूल परिवार की ओर से कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cabinet Minister Colonel Rajyavardhan Singh Rathore inspired the cadets of Sainik School.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cabinet minister, colonel rajyavardhan singh rathore, inspired, cadets of sainik school, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved