• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 477 आरोपी गिरफ्तार

Big action by District Police in arresting wanted criminals, 477 accused arrested by raiding across the district - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर मंगलवार व बुधवार को जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 146 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए दोनों दिन में कुल 477 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक विशेष अभियान मंगलवार व बुधवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। जिले के चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 146 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया। दोनों दिन कुल 627 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 817 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 299 सीआरपीसी में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें गम्भीर श्रेणी के जघन्य अपराध में वांछित 22 अपराधी, स्थाई वारंटी/उदघोषित अपराधी/मफरूरी में वांछित/गिरफ्तारी वारंटी में 386 अपराधी व सामान्य प्रकरणों में वांछित 69 अपराधी सहित कुल 477 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक निम्बाहेड़ा वृत्त में 79 अपराधियों को दबोचा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big action by District Police in arresting wanted criminals, 477 accused arrested by raiding across the district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, district police, criminals, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved