• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेता हत्याकांड में शूटर दिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2022 से रची जा रही थी हत्या की साजिश, रामस्नेही संप्रदाय से जुड़ा है आरोपी

Accused who provided shooter in BJP leader murder arrested; murder conspiracy hatched since 2022; accused linked to Ramsnehi sect - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। जमीनी विवाद में भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस हत्याकांड में शूटर उपलब्ध कराने वाले आरोपी भजनाराम (37) को पाली जिले के बाली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश वर्ष 2022 से ही रची जा रही थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में 11 नवंबर को व्यापारी एवं भाजपा नेता रमेश ईनाणी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शूटर मनीष दुबे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। 5 जनवरी को मनीष दुबे को पीसी रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें शूटर उपलब्ध कराने वाले भजनाराम की भूमिका उजागर हुई। एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि भजनाराम ने रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े फरार संत रमता राम के लिए शूटर की व्यवस्था की थी। इसी आधार पर भजनाराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गंभीर बीमारियों से पीड़ित है, जिसको देखते हुए पुलिस ने उसका मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्याकांड में संलिप्त संत रमता राम की भूमिका उजागर होने के बाद रामस्नेही संप्रदाय ने दोनों संतो को निष्कासित कर दिया था। हालांकि रमता राम अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि भजनाराम को साल 2022 से ही पूरे षड्यंत्र की जानकारी थी। सुपारी मिलने के बाद शूटर मनीष दुबे ने चित्तौड़गढ़ आकर रमेश ईनाणी से जानबूझकर विवाद किया था, ताकि वह उसकी पहचान कर सके। यह विवाद भी हत्या की पूर्व नियोजित योजना का हिस्सा था।
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused who provided shooter in BJP leader murder arrested; murder conspiracy hatched since 2022; accused linked to Ramsnehi sect
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader murder, chittorgarh murder case, shooter supplier arrested, land dispute killing, rajasthan crime news, conspiracy since 2022, ramsnehi sect, police investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved