• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ में 9 मिलावटखोरों को मिली सजा, 6.30 लाख रुपए का जुर्माना

9 adulterators were punished in Chittorgarh, a fine of Rs 6.30 lakh - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडगढ़। जिले में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने 9 फर्मों पर 6 लाख 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ ने फैसले में कहा है कि नियत समयावधि में जुर्माना राशि जमा नहीं कराने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 96 के तहत इन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में उक्त सभी संस्थानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की पालना सुनिश्चित करने हेतु भी पाबंद किया गया है। इन फर्मों पर लगाया गया जुर्मानाः
जिन फर्मो पर जुर्माना लगाया है उनमें मैसर्स विनायक रेस्टोरेंट कलेक्ट्री चौराहा पर 20000 /- रुपए, मैसर्स शंकर ब्रदर्स न्यू क्लॉथ मार्केट, बूंदी रोड पर दो प्रकरणों में 30000 /- रूपए, मैसर्स कैलाश चन्द्र रमेशचन्द्र केशव माधव सभागार न्यू क्लॉथ मार्केट पर 25000 रूपए, मैसर्स हिन्दुस्तान सेल्स प्लॉट नं. 3, बिहाइंड ओएनजीसी सरखेज सानन्द अहमदाबाद गुजरात पर 200000/- रूपए, मैसर्स भवानी जोधपुर मिष्ठान भंडार, सांवलिया जी मंदिर के पास मंडफिया तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ पर दो प्रकरणों में 30000/- रूपए, मैसर्स एल्केम लैबोरेट्रीज लि. जोधपुर व अन्य सहयोगी फर्मों पर 300000/- रु. और मैसर्स मालवा एंटरप्राइजेज रतलाम मध्य प्रदेश पर 25000 का जुर्माना लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9 adulterators were punished in Chittorgarh, a fine of Rs 6.30 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: food adulterators, chittorgarh, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved