चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक वेगन आर कार से 500 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निम्बाहेडा थानाधिकारी फूलचन्द के निर्देश पर मंगलवार को अश्विनी कुमार उ. नि. पुलिस जाप्ता के साथ जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी कर रहे थे। नाकाबन्दी के दौरान एक वेगनआर कार को रुकवा कर चैक किया गया तो कार में 500 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर अवैध अफीम व कार को जप्त कर चालक मध्यप्रदेश के हरिपुरा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर निवासी 35 वर्षीय भगत सिह पुत्र गोबर सिह सौधिया राजपुत व उसका साथी साबाखेडा थाना नई आबादी मन्दसौर निवासी 32 वर्षीय हीरा लाल पुत्र राम लाल मीणा को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope