• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्करों की कार पलटी, ड्राइवर घायल

Car of smugglers running after firing on police, driver injured - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान बेगूं थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर भाग रहे तस्करों का लगभग 30 किलोमीटर पीछा किया। तस्करों पर जवाबी फायरिंग करते हुए क्रेटा कार से 2 क्विंटल 83 किलोग्राम 810 ग्राम अवैध डोडा चूरा, पिस्टल व खाली राउण्ड जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने बचकर भागने के लिए पुलिस पर फायर किए जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी तस्करों पर फायर किया।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत मय टीम के बेंगू थाना अंतर्गत बलवंत नगर चौराहा पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान रावतभाटा रोड की तरफ से तेज गति से आती हुई क्रेटा कार को रुकने का इशारा करने पर चालक कार को कोटा रोड की तरफ तेज गति से भगाने लगा। पुलिस टीम ने लगातार कार का लगभग 30 किलोमीटर तक पीछा किया तो कार चालक पुलिस जाप्ते पर फायर करने लगा। डीएसटी ने भी पिस्टल से जवाबी फायरिंग कर चार राउंड फायर किए। आंवलहेड़ा के एसआर पेट्रोल पंप के पास कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डीएसटी की सूचना पर थानाधिकारी बेगू भगवान लाल मेघवाल जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक जोधपुर जिले के तिलवासनी निवासी राजू राम विश्नोई पुत्र सुरजाराम को श्री सांवलियाजी अस्पताल चित्तौड़गढ़ में भर्ती करवाया। कार की तलाशी में 14 कट्टों में भरा हुआ डोडा चूरा व चालक साइड के पैरदान के पास एक पिस्टल व खाली राउण्ड मिला। पुलिस टीम ने चालक के गांव के ही शेर सिंह जाट पुत्र सूजाराम को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car of smugglers running after firing on police, driver injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, begun, rajasthan, sp rajan dushyant, crime news in hindi, crime news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved