बूंदी। सांस्कृतिक रंगों के समागम के बीच हाड़ौती के पर्यटन पर्व तीन दिवसीय बूंदी उत्सव का शुभारंभ सोमवार सुबह मंगल वाद्य, ढोल नंगाढों एवं झांझो की ध्वनियों तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गढ़ गणेश की विधिवत पूजा अर्चना से हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंगल वाद्यों की धुनों व वैदिक मंत्रोच्चार से जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने गढ़ गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद ध्वजारोहण कर उत्सव का श्रीगणेश किया गया। तत्पश्चात गढ़ की पड़स से मधुर स्वर लहरियों के बीच भव्य शोभायात्रा शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के बाद पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित परंपरागत स्पर्धाओं ने पूरे वातावरण को उत्सवी रंग में रंग दिया। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में विदेशी सैलानियों के साथ-साथ नगरवासियों ने भी पूरे उत्साह के साथ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई।
शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब
लद्दाख में सड़क हादसा: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, 19 घायल
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
मुफ्तखोरी वाले बयान पर केजरीवाल ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर कसा तंज
Daily Horoscope