• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

देश के साथ राजस्थान ने भी बनाई विकास की राह-खाद्य मंत्री

बूंदी। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह बूंदी के खेल संकुल में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि खाद् एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड़ का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट की सलामी ली।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में उल्लेखनीय सेवा कार्यों एवं उपलब्धियां अर्जित करने पर जिले की 42 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने संघर्ष कर अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करवाया। उन्होंने शहीदों की शहादत हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की शहादत से प्रेरणा लें और देश की एकता और अखण्डता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। आज विश्व के सभी देशों को महसूस हो चुका है कि भारत मजबूत राष्ट्र है। इसी दृष्टि से भारत की आंतरितक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हैं। आंतकीं हमलों का केन्द्र सरकार नीति बनाकर मुहतोड़ जवाब दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश मजबूती के साथ विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान ने भी विकास की राह बनाई है। आर्थिक और वित्तीय स्थितियां अनुकूल नहीं होने के बावजूद कुशलता के साथ प्रदेश को आगे बढाया जा रहा है।

प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। शिक्षा, सडकों के विकास, बालिकाओं के आत्म सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा हर क्षेत्र में राज्य सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। देशभर में रैकिंग के आधर पर राजस्थान अग्रिम पंक्ति में आ खड़ा हुआ है।

वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को राहत दी है। चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। सुशासन की स्थापना कर आमजन को न्याय दिलाया है। अच्छे भारत की परिकल्पना साकार हो रही है यह आमजन को महसूस हो रहा है। आम आदमी को बराबरी के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बूंदी जिले में नहरी तंत्र को मजबूत बनाया गया है। इसके माध्यम से किसानों की सिंचाई सुविधा बढ़ाकर आय बढाने का प्रयास किया गया है। सडकों का काफी विकास हुआ है। आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए स्कूटी, साईकिल, छात्रवृतियां वितरित की गई। कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश आगे बढा है।

उन्होंने आव्हान किया कि हम सब सामूहिक जिम्मेदारी के साथ प्रदेश और देश को आगे बढाएं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। युवा देश का भविष्य तय करें। निश्चित रूप से देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को यही सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: 72st Independence Day celebrated in Bundi, Food and Civil Supplies Minister Babulal Verma hoisted the flag
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 72st independence day, independence day 2018, additional district collector, rajesh joshi, rajasthan news, food and civil supplies minister, babulal verma, hoisted the flag, babulal verma flag hoisted in bundi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved