• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोई विशेष योग्यजन वंचित नहीं रहे, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

No special skills will be deprived, government schemes will benefit - Bundi News in Hindi

बूंदी। पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आरंभ बुधवार को यहां रेडक्रास भवन में समारोहपूर्वक किया गया। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक अशोक डोगरा की अध्यक्षता में विशेष योग्यजनों को निशक्तता प्रमाण पत्र, उपकरण इत्यादि प्रदान किए। समारोह को सम्बोधित करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि निशक्तता किसी के लिए अभिशाप न बने, कोई जीने के अधिकार से वंचित नहीं रहे, इस लिए सरकार ने विशेष योग्यजनों का डेटा बेस तैयार कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ देने की पहल की है। यह प्रदेश में पहला अवसर है जिसके तहत व्यापक स्तर पर विशेष योग्यजनों का पंजीकरण कर लाभान्वित किया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई विशेषयोग्यजन पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। इस तरह विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि सरकार की इस योजना को सभी दिव्यांगजनों तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अब 21 तरह की निशक्तता श्रेणियां बनाई गई है, जो बड़े पैमाने पर दिव्यांगजनों को राहत देगी। इस अवसर पर महिपत सिंह हाडा ने कहा कि सभी वर्ग इस अभियान से जुड़ें। शिक्षा सचिव एवं बूंदी जिला प्रभारी सचिव नरेशपाल गंगवार ने कहा कि विशेष योग्यजन पंजीकरण में जिले में 1500 पंजीकरण हुए हैं, जो वंचित रह गए हैं। उनका पंजीकरण जिला प्रशासन कराना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने कहा कि सभी विशेष योग्यजनों का पंजीकरण कराके शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। आरंभ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक सविता कृष्णियां ने पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ये हुए लाभान्वित

समारोह में बाबूलाल, साहिल रजा, रामचरण, अब्दुल गफ्फार, अशोक जैन, जगदीश को विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, नरेन्द्र, करतार, पोकर सिंह, जितेन्द को ट्राई साईकिल तथा शिवराज, केशव को व्हील चेयर प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य दिव्यांगजनों को भी उपकरण वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No special skills will be deprived, government schemes will benefit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, no special skills will be deprived, government schemes will benefit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved