• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन,आरोग्य मेले से सशक्त होगा समाज : हीरालाल नागर

Health is the Greatest Wealth, Arogya Mela Will Empower Society: Hiralal Nagar - Bundi News in Hindi

बूंदी। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को बूंदी मे आयोजित संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का निरीक्षण कर मेले में आम जन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले को स्वस्थ समाज, सशक्त नागरिक और समृद्ध राष्ट्र की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। यदि व्यक्ति स्वस्थ है, तो वह देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान दे सकता है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से आमजन को एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, स्वास्थ्य जाँच, आयुष, योग और पोषण जैसी सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना है, ताकि ग्रामीण और जरूरतमंद वर्ग को इलाज के लिए भटकना न पड़े। ष्इलाज से बेहतर बचाव हैष् के मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और योग अपनाने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान बच्चों द्वारा सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया जिसे आमजन ने खूब सराहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष, आयुर्वेद विभाग के अधिकारिगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Health is the Greatest Wealth, Arogya Mela Will Empower Society: Hiralal Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heeralal nagar, bundi arogya mela, rajasthan health camp, energy minister rajasthan, public health services, ayush and yoga, free medical checkup, healthy society initiative, rajasthan government health program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved